एक्सप्लोरर

अब उम्र में धोखाधड़ी नहीं कर पाएंगे क्रिकेटर, BCCI करेगी नए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल; ऐसे होगा टेस्ट

BCCI के अंतर्गत आने वाले टूर्नामेंट में कई बार आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में धोखाधड़ी के मामले सामने आये हैं. कई क्रिकेटरों को उम्र में धोखाधड़ी के लिए बैन भी किया गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) प्रायोगिक तौर पर उम्र धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए मौजूदा ‘टीडब्ल्यूथ्री’ पद्धति के साथ एक सॉफ्टवेयर का उपयोग करेगा, जिसका उद्देश्य नतीजे को तुरंत प्राप्त करने के साथ लागत में 80 प्रतिशत तक की बचत करना है. 

फिलहाल, उम्र धोखाधड़ी के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने वाला बीसीसीआई उम्र निर्धारण के लिए ‘टीडब्ल्यूथ्री’ पद्धति (बाएं हाथ और कलाई के एक्स-रे पर आधारित) का उपयोग करता है. वर्तमान पद्धति में हर परीक्षण की लागत 2400 रुपये है और इसके परिणाम आने में तीन से चार दिन का समय लगता है जबकि ‘बोनएक्सपर्ट सॉफ्टवेयर’ का प्रस्तावित उपयोग तात्कालिक परिणाम देगा और लागत केवल 288 रुपये होगी. 

पूरी प्रक्रिया की व्याख्या करते हुए बीसीसीआई के नोट में कहा गया, आयु की पुष्टि के लिए बीसीसीआई पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खिलाड़ियों की कलाई का एक्स-रे कराता है और फिर राज्य क्रिकेट संघ एक्स-रे कॉपी को बीसीसीआई एवीपी (आयु सत्यापन विभाग) के पास भेजता है. 

उन्होंने कहा, "बीसीसीआई एवीपी  उसे अपने पैनल के दो स्वतंत्र रेडियोलॉजिस्ट को भेजता है. रेडियोलॉजिस्ट इसका आकलन कर अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई को सौंपता है और इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगता है. 38 राज्य संघों के खिलाड़ियों की निगरानी के लिए बीसीसीआई के पास चार रेडियोलॉजिस्ट है." 

इसके मुताबिक, "बोर्ड प्रयोग पर राज्य संघों के साथ काम करेगा. बोर्ड हालांकि अपने डेटाबैंक में सीमित संख्या में एक्स-रे पर चल रहे परीक्षण डेटा से संतुष्ट हैं, फिर भी हम इससे पूरी तरह संतुष्ट होने के लिए सभी संघों में बड़ी संख्या में एक्स-रे (लगभग 3800) के साथ सॉफ्टवेयर की जांच करना चाहते है."

बीसीसीआई के अंतर्गत आने वाले टूर्नामेंट में कई बार आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में धोखाधड़ी के मामले सामने आये हैं. जून 2019 में, जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिख आलम को गलत जन्म प्रमाण पत्र जमा करने का दोषी पाए जाने के बाद दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. 

इससे पहले अंडर-19 विश्व कप स्टार मंजोत कालरा, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली के बल्लेबाज अंकित बावने उन क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्हें अपनी उम्र छुपाने का दोषी पाया गया है. बीसीसीआई ने अगस्त 2020 में अपने पंजीकृत खिलाड़ियों के लिए सही आयु बताने की एक स्वैच्छिक योजना शुरू की थी. बीसीसीआई में उम्र को लेकर धोखाधड़ी करने वाले क्रिकेटरों को दो साल के लिए प्रतिबंधित करने का प्रावधान है.

Watch: आखिरी ओवर के दौरान कोच राहुल द्रविड़ और ईशान किशन का रिएक्शन वायरल, आपने देखा क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!
'टीम इंडिया इज द बेस्ट...', PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची; जानें क्या कहा
'टीम इंडिया इज द बेस्ट', PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान, 2 बदलाव; इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू
इंग्लैंड ने दूसरे टी20 के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान, 2 बदलाव; इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! 23 साल की युवती को जिंदा जलाया, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! 23 साल की युवती को जिंदा जलाया, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget