एक्सप्लोरर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दोबारा स्टीव स्मिथ को बना देना चाहिए कप्तान? जानिए क्यों हर कोई कर रहा ये मांग

Steve Smith: स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट में भारत पर शानदार जीत दर्ज की. उनकी आक्रामक कैप्टेंसी देखकर कुछ लोगों ने उन्हें टीम का नियमित कप्तान बनाने की मांग की है.

Steve Smith As A Test Captain: ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट में भारत को 9 विकेट से हराया. इस जीत के बाद कंगारू टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री कर ली. वहीं भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अब अंतिम टेस्ट मैच के रिजल्ट का इंतजार करना होगा. अगर टीम इंडिया चौथा मुकाबला जीत जाती है तो उसकी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी. वहीं तीसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ की जमकर तारीफ हो रही है. पैट कमिंस की गैरहाजिरी में स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे. इंदौर टेस्ट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में वापसी कर ली है. वहीं कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ को निमयित टेस्ट कप्तान बना देना चाहिए. 

स्मिथ को क्यों बना देना चाहिए कप्तान

टेस्ट कप्तान के रूप में पैट कमिंस से स्टीव स्मिथ की तुलना की जाए तो दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है. स्मिथ पहले भी कई साल तक ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट कप्तानी कर चुके हैं. उन्हें माइकल क्लार्क के बाद कंगारू टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. वह इंदौर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की 36 मैचों में कप्तानी कर चुके थे.

टेस्ट कैप्टन के तौर पर स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के सफल कप्तानों में से एक हैं. पैट कमिंस और उनकी कप्तानी में काफी अंतर है. कमिंस का रवैया सुरक्षात्मक है, वहीं स्मिथ आक्रामक रवैया अपनाते हैं. यही वजह है कि कुछ लोग उन्हें नियमित टेस्ट कप्तान नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं. साल 2018 में स्मिथ अगर बॉल टेंपरिंग विवाद में न फंसे होते तो वह आज भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होते. 

टेस्ट कप्तान के रूप में स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान के रूप में स्मिथ काफी सफल रहे. उन्हें 2014 में माइकल क्लार्क की जगह ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था. उनकी टेस्ट कप्तानी के आंकड़े अब तक प्रभावशाली रहे हैं. उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है. इस दौरान स्मिथ ने 21 टेस्ट जीते और 10 मैच हारे हैं. जबकि उनकी कप्तानी में 6 टेस्ट ड्रॉ रहे. स्मिथ की टेस्ट जीत का प्रतिशत 56.75 है.   

यह भी पढ़ें:

PSL 2023: इस्लामाबाद से हारने के बाद कराची का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल, जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget