एक्सप्लोरर

CAN vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप में एक और उलटफेर, कनाडा ने आयरलैंड को धोया; 12 रनों से दर्ज की जीत

CAN vs IRE: कनाडा ने 12 रन आयरलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. कनाडा ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत विजय हासिल की.

CAN vs IRE: कनाडा ने आयरलैंड को 12 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. कनाडाई टीम को शानदार गेंदबाजी के दम पर यह जीत मिली और टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जेरेमी गॉर्डन और डिलोन हेलिगर ने लिए. उन दोनों ने दो-दो विकेट झटके. कनाडा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 137 रन बनाए. शुरुआती झटकों से उबरते हुए कनाडा ने निकोलस किर्टन की 49 रन और श्रेयस मोवा की 37 रन की पारी की बदौलत सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था. दूसरी ओर आयरलैंड के बल्लेबाज नियमित रूप से विकेट गंवाते रहे और बड़ी पार्टनरशिप ना होना टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बना. जॉर्ज डॉकरेल और मार्क अडार के बीच जरूर 62 रन की साझेदारी हुई, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके.

आयरलैंड के सामने 138 रनों का लक्ष्य था. टीम ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की और पहले 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 25 रन बना लिए थे. मगर छठे ओवर में कप्तान पॉल स्टर्लिंग 17 गेंद में 9 रन की घटिया पारी खेलकर आउट हो गए. स्टर्लिंग के बाद चौथी ही गेंद पर एंड्रयू बालबर्नी गलत शॉट खेलने के चक्कर में 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए मुश्किलें कम होने का काम नहीं ले रही थीं और आलम यह था कि आयरलैंड ने 50 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए. कनाडाई गेंदबाजी निरंतर मैच पर दबदबा बनाती जा रही थी, इस कारण आयरलैंड का रन रेट 6 से भी नीचे चला गया था. लोरकान टकर (10) और हैरी टेक्टर (7) कुछ कमाल किए बिना ही पवेलियन लौट गए. 13वें ओवर में आयरलैंड ने गैरेथ डेलानी के रूप में छठा विकेट गंवाया. 15 ओवर तक टीम ने 74 रन बना लिए थे और उसे अब भी जीत के लिए 30 गेंद में 64 रन चाहिए थे. जॉर्ज डॉकरेल और मार्क अडार के बीच 62 रन की पार्टनरशिप आयरिश टीम को जीत के करीब ले जा रही थी. आखिरी 2 ओवर में टीम को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे. 19वें ओवर में 11 रन आए, जिससे आखिरी 6 गेंद में आयरलैंड को 17 रन बनाने थे. आखिरी ओवर में जेरेमी गॉर्डन ने मात्र 4 रन दिए, जिससे कनाडा ने इस मैच को 12 रन से जीत लिया है.

ग्रुप ए की स्टैंडिंग्स

कनाडा ने टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज करने के बाद 2 महत्वपूर्ण अंक बटोर लिए हैं. इस जीत ने कनाडा को ग्रुप ए की स्टैंडिंग्स में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. हालांकि भारत के भी अभी 2 अंक हैं, लेकिन कनाडा का नेट रन-रेट उससे कमजोर है. फिलहाल मेजबान यूएसए 2 मैचों में 2 जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है, जिसके अभी 4 अंक हैं. पाकिस्तान और आयरलैंड क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें:

WATCH: अनुष्का और वामिका के साथ न्यूयॉर्क में दिखे कोहली, वायरल हुआ होटल का वीडियो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget