एक्सप्लोरर

IND vs AUS 1st Test: क्यों रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए पहला टेस्ट?

Border Gavaskar Trophy: रोहित शर्मा को लेकर कई दिनों से खबर आ रही थी कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पहले टेस्ट के लिए टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

Why Rohit Sharma Shouldn’t Play First Test Against AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और नेट प्रैक्टिस भी शुरू कर चुकी है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. जिसका पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाना है. जो 22 नवंबर से 26 नवंबर तक खेला जाएगा. लेकिन टीम के कप्तान रोहित शर्मा अभी तक ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं. इसके पीछे की वजह उनका दूसरी बार पिता बनना है. लेकिन अब संभावना है कि रोहित पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं. हालांकि कुछ मजबूत कारणों के आधार पर माना जा रहा है कि रोहित का ब्रेक लेना उनके और टीम के लिए बेहतर हो सकता है.

रोहित का पहला टेस्ट में न खेलने का फैसला क्यों हो सकता है सही?
रोहित शर्मा का पहले टेस्ट से ब्रेक लेना न सिर्फ उनकी निजी जिंदगी बल्कि टीम इंडिया के लिए भी रणनीतिक कदम साबित हो सकता है. जानिए इसके पीछे की खास वजह.

  • परिवार के साथ वक्त बिताना अहम
    पिता बनने के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. फिलहाल रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ हैं और उनके लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार होना मुश्किल हो सकता है. नई परिस्थितियों में अपने परिवार के साथ समय बिताना न केवल उनकी निजी जिंदगी के लिए बल्कि उनके खेल प्रदर्शन के लिए भी महत्वपूर्ण है.
  • प्रैक्टिस की कमी चुनौती
    रोहित शर्मा को अगर पहले टेस्ट में खेलना है तो उन्हें 18 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरनी होगी. लंबी यात्रा और समय के अंतर के कारण उनकी तैयारी प्रभावित हो सकती है. टीम इंडिया पहले ही पर्थ पहुंच चुकी है और प्रैक्टिस कर रही है और खुद को परिस्थितियों के अनुकूल ढाल रही है. ऐसे में अगर रोहित पर्याप्त प्रैक्टिस के बिना खेलते हैं तो इसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ सकता है.
  • बेंच पर मौजूद मजबूत विकल्प
    टीम के पास रोहित शर्मा के विकल्प के रूप में अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं. हेड कोच गौतम गंभीर ने पहले ही कहा है कि केएल राहुल टीम के लिए एक मजबूत विकल्प हैं. राहुल ओपनिंग के साथ-साथ मिडल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके अलावा युवा खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन भी इस भूमिका के लिए तैयार हैं.
  • बुमराह की कप्तानी पर भरोसा
    शांत और प्रभावी नेतृत्व के लिए मशहूर जसप्रीत बुमराह पर्थ टेस्ट में कप्तानी संभाल सकते हैं. तेज पिचों पर उनकी गेंदबाजी और रणनीति टीम इंडिया को जीत दिलाने में मददगार हो सकती है.

यह भी पढ़ें:
टीम इंडिया में होने वाली है मोहम्मद शमी की वापसी? बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कर सकते हैं जोरदार रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget