एक्सप्लोरर

IND vs AUS Melbourne Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट में बढ़ीं टीम इंडिया की मुश्किलें! कौन भरेगा रविचंद्रन अश्विन की कमी?

Border Gavaskar Trophy: रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अश्विन की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को एक अनुभवी और बहुमुखी खिलाड़ी की कमी खलेगी.

IND vs AUS Replacement of R. Ashwin for Melbourne Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में तीन मैच खेले जा चुके हैं. तीसरा टेस्ट मैच गाबा में खेला गया था. जो ड्रॉ रहा. अब चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद 38 वर्षीय अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का हिस्सा थे. एडिलेड टेस्ट के लिए भी अश्विन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. अब अश्विन के रिटायरमेंट के बाद इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि टीम में अश्विन की कमी को कौन पूरा करेगा. क्या बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बचे हुए दो मैचों के लिए वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ही काफी हैं या फिर अक्षर पटेल या कुलदीप यादव को बुलाया जा सकता है.

कौन भरेगा अश्विन की कमी?
टीम इंडिया ने पहले ही दौरे पर तीन स्पिनरों को शामिल किया है, जिसमें रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा शामिल हैं. सुंदर ने पर्थ में और जडेजा ने ब्रिसबेन में अपनी उपयोगिता साबित की है. अब तक हुए तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ एक स्पिनर खिलाने की रणनीति अपनाई गई है. ऐसे में अश्विन की जगह किसी नए खिलाड़ी को बुलाने की संभावना बेहद कम है.

हेड कोच गौतम गंभीर पहले ही रविचंद्रन अश्विन के बजाय वाशिंगटन सुंदर को तरजीह दे चुके हैं. ऐसे में बॉक्सिंग डे टेस्ट में सुंदर या रवींद्र जडेजा में से कोई एक यह भूमिका निभा सकता है. अक्षर पटेल या कुलदीप यादव को बुलाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि टीम के पास पहले से ही पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं.

भारत की बॉक्सिंग डे टेस्ट टीम
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने रच डाला इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget