एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम ने फैंस से की वसूली, खिलाड़ियों से मिलने के लिए रखा 25 डॉलर का चार्ज!

Pak Team: T20WC 2024 में पाकिस्तान के अभियान से पहले एक विवाद खड़ा हो गया. दअरसल पैसे लेकर पाकिस्तानी टीम के साथ फैंस के प्राइवेट डिनर करने का मामला सामने आया है.

Pakistani Players Private Dinner 25 Dollar: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत से पहले ही, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एक बार फिर विवादों में घिर गई है. इस बार मामला कुछ अजीब है. खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी टीम या मैनेजमेंट ने न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ एक 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें शामिल होने के लिए 25 डॉलर का शुल्क रखा गया था.

भड़के पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रशीद लतीफ
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रशीद लतीफ इस खबर से बिलकुल खुश नहीं हैं. उन्होंने एक टीवी शो में टीम और मैनेजमेंट की जमकर आलोचना की. इस शो को कमरान मुजफ्फर ने होस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी टेलीविजन व्यक्तित्व, क्रिकेट संवाददाता और लेखक नौमान नियाज भी शामिल थे. नियाज भी इस कार्यक्रम से नाराज दिखे और उन्होंने भी पाकिस्तानी क्रिकेटरों को ऐसे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फटकार लगाई.

रशीद लतीफ ने कहा- "आधिकारिक डिनर होते हैं, लेकिन यह एक प्राइवेट डिनर है. यह कौन कर सकता है? यह भयानक है. इसका मतलब है कि आप 25 डॉलर में हमारे खिलाड़ियों से मिले. भगवान न करे, अगर कोई गड़बड़ी होती तो लोग कहते कि लड़के पैसे कमा रहे हैं."

अभियान की शुरुआत से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का गलत व्यवहार
उन्होंने आगे कहा- "लोग मुझे बताते हैं कि जो कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बुलाता है, वे बस पूछते हैं- 'आप कितना पैसा देंगे?' यह आम हो गया है. हमारे समय में चीजें अलग थीं. हमारे पास 2-3 डिनर होते थे लेकिन वे ऑफिशियल होते थे. लेकिन यह हाइलाइट किया गया है क्योंकि यह वर्ल्ड कप है. इसलिए खिलाड़ियों को सावधान रहना चाहिए. 25 डॉलर की राशि का इस तरह खुलेआम इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए."

रशीद लतीफ ने आगे कहा- "आप 2-3 डिनर में जाते हैं. आप चैरिटी डिनर और फंड जुटाने के कार्यक्रमों में जा सकते हैं, लेकिन यह न तो फंड रेजिंग का है और न ही चैरिटी डिनर. यह पाकिस्तान और पाकिस्तानी क्रिकेट के नाम से जुड़े एक निजी कार्यक्रम है. ऐसी गलती मत करो."

यह भी पढ़ें:
T20 World Cup 2024: पाकिस्तानी खेमे में घमासान, वर्ल्ड कप के बीच बाबर आज़म की कप्तानी पर आपस में ही भिड़े खिलाड़ी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget