एक्सप्लोरर

बीसीसीआई अधिकारियों ने राहुल जौहरी के टीम के साथ अमेरिका जाने पर उठाए सवाल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कुछ अधिकारियों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के नेशनल टीम के साथ अमेरिका जाने को लेकर प्रशासकों की समिति को सावलों के घेरे में खड़ा कर दिया है.

विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला बायलेटरल सीरीज खेलने के लिए तैयार है. भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. सरीज का आगाज टी-20 मुकाबले से हो रहा है. टी-20 सीरीज के पहले दो मुकाबले अमेरिका में खेले जाएंगे जबकि आखिरी मैच वेस्टइंडीज में होगा. अब इस सीरीज के साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में एक नया विवाद उठ खड़ा हुआ है. दअअसल बीसीसीआई के अधिकारियों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी के टीम के साथ अमेरिका जाने पर सवाल उठाया है. हालांकि राहुल जौहरी ने इस पर तर्क दिया है कि वह क्रिकेट वेस्टइंडीज के साथ भविष्य के दौरों पर चर्चा करने के लिए वहां जा रहे हैं, लेकिन बोर्ड के अधिकारी जौहरी के जाने से इसलिए हैरान हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में विश्व कप के खत्म होने के बाद लंदन में हुई आईसीसी की सालाना बैठक में विंडीज बोर्ड के अधिकारियों से बात की थी. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) सीईओ की मदद करने के लिए सीमाओं से आगे जा रही है. अधिकारी ने कहा है कि सीईओ का अमेरिका जाना नई बात नहीं है बल्कि इस सीओए का राहुल जौहरी को समर्थन देना इस तरह की बातें अब आम हो गई हैं. अधिकारी ने कहा, "सीओए ने अलग हटकर सीईओ को मदद दी है और इसके कारण वही जानते हैं. तीन उदाहरण हमारे सामने हैं. पहला जिस तरह जौहरी पर लगे यौन शोषण के आरोपों के मुद्दे को संभाला गया. सीईओ को पांच करोड़ का बोनस देना वो भी तब जब उन्होंने इसके लिए तय मानकों को हासिल नहीं किया और तीसरा उनके यातायात को मंजूरी देना." अधिकारी ने कहा, "अब वह अमेरिका जा रहे हैं जिसका कोई वाजिब कारण नजर नहीं आता. ऐसा पता चला है कि वह अकेले नहीं जा रहे हैं उनके साथ स्टाफ है. हमें लगा था कि आईसीसी की सालाना बैठक खत्म हो गई है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget