एक्सप्लोरर

BCCI AGM 2025: कब और कहां होगी BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग, नए अध्यक्ष पर लगेगी मुहर; जानिए कौन हैं दावेदार

BCCI AGM 2025: बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग से पहले 20 सितंबर को दिल्ली में एक अहम बैठक होगी. उम्मीद है कि इसमें साफ हो जाएगा कि बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष कौन होगा. लेकिन इसपर मुहर एजीएम में ही लगेगी.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अगला अध्यक्ष कौन होगा? ये सवाल एक बार फिर चर्चा में इसलिए है क्योंकि बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग (BCCI AGM 2025) से पहले दिल्ली में एक अहम बैठक होनी है. उम्मीद है कि इसमें साफ हो जाएगा कि बीसीसीआई के प्रेजिडेंट पद की जिम्मेदारी कौन संभालेगा.

एनुअल जनरल मीटिंग से पहले दिल्ली में शनिवार, 20 सितंबर को अहम बैठक होनी है. ये बैठक गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर होगी. बेशक उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें बीसीसीआई के अगले प्रेजिडेंट के नाम का फैसला लिया जाएगा लेकिन आधिकारिक तौर पर एजीएम मीटिंग में ही अंतिम निर्णय होगा. एजीएम मीटिंग में नए चयनकर्ता भी तय होंगे.

बता दें कि रॉजर बिन्नी के कार्यकाल खत्म होने के बाद ये पद खाली है. बिन्नी की आयु 70 साल पूरी होने के कारण उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था. बिन्नी अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई प्रेजिडेंट बने थे. बीसीसीआई के संविधान में अध्यक्ष की अधिकतम आयु 70 वर्ष तय है.

कब होगी BCCI AGM मीटिंग?

बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग रविवार, 28 सितंबर को होगी.

कहां होगी BCCI की AGM मीटिंग?

बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग मुंबई स्थित बीसीसीआई हेडक्वार्टर में होगी.

AGM में नए चयनकर्ता भी होंगे तय

बीसीसीआई ने नेशनल सिलेक्टर्स के लिए भी इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू कर दी है. इंटरव्यू क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ले रहे हैं. इस प्रक्रिया से 7 नए चयनकर्ता चुने जाएंगे. अजित अगरकर की अगुवाई वाली पुरुष चयन समिति में 2, महिला समिति में 4 और जूनियर समिति में 1 नए चयनकर्ता का कार्यकाल 28 सितंबर को एनुअल जनरल मीटिंग के बाद शुरू होगा.

बीसीसीआई अध्यक्ष के दावेदार

पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी चर्चा में है. उनके आलावा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर रघुराम भट्ट और पूर्व विकेट कीपर किरण मोरे का नाम भी चर्चा में है.

बीसीसीआई अध्यक्ष लिस्ट

  • आर. ई. ग्रांट गोवन- 1928-1933
  • सिकंदर हयात खान- 1933-1935
  • नवाब हमीदुल्लाह खान- 1935-1937
  • महाराजा के. एस. दिग्विजय सिंह- 1937-1938
  • पी. सुब्बारायन- 1938-1946
  • एंथनी एस. डी मेलो- 1946-1951
  • जे. सी. मुखर्जी- 1951-1954
  • विजयनगरम के महाराज कुमार- 1954-1956
  • सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया- 1956-1958
  • आर. के. पटेल- 1958-1960
  • एम. ए. चिदंबरम- 1960-1963
  • महाराजा फतेहसिंह राव गायकवाड़- 1963-1966
  • जेड आर. ईरानी- 1966-1969
  • एन. घोष- 1969-1972
  • पी. एम. रुंगटा- 1972-1975
  • रामप्रकाश मेहरा- 1975-1977
  • एम. चिन्नास्वामी- 1977-1980
  • एस. के. वानखेड़े- 1980-1982
  • एन. के. पी. साल्वे- 1982-1985
  • एस. श्रीरामन- 1985-1988
  • बी. एन. दत्त- 1988-1990
  • माधवराव सिंधिया- 1990-1993
  • आई. एस. बिंद्रा- 1993-1996
  • राज सिंह डूंगरपुर- 1996-1999
  • ए. सी. मुथैया- 1999-2001
  • जगमोहन डालमिया- 2001-2004
  • रणबीर सिंह महेंद्र- 2004-2005
  • शरद पवार- 2005-2008
  • शशांक मनोहर- 2008-2011
  • एन. श्रीनिवासन- 2011-2013
  • जगमोहन डालमिया- 2013-2013
  • एन. श्रीनिवासन- 2013-2014
  • शिवलाल यादव- 2014-2014
  • सुनील गावस्कर- 2014-2014
  • जगमोहन डालमिया- 2015-2015
  • शशांक मनोहर- 2015-2016
  • अनुराग ठाकुर- 2016-2017
  • सी. के. खन्ना- 2017-2019
  • सौरव गांगुली- 2019-2022
  • रोजर बिन्नी- 2022-2025 

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget