एक्सप्लोरर

Babar Azam: एक साल से टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक तक नहीं जड़ पा रहे बाबर आजम, सिडनी में भी हुए बुरी तरह फ्लॉप

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट की पहली पारी में बाबर आजम महज 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. पिछले एक साल से टेस्ट क्रिकेट में वह सस्ते में पवेलियन लौट रहे हैं.

Babar Azam In Test Cricket: टेस्ट क्रिकट में पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम का खराब फॉर्म जारी है. आज (3 जनवरी) से शुरू हुए सिडनी टेस्ट में भी वह अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के इस आखिरी मुकाबले की पहली पारी में वह महज 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें इस बार भी पैट कमिंस ने ही पवेलियन भेजा.

बाबर आजम ऐसे वक्त में आउट हुए, जब पाकिस्तान टीम को उनके पिच पर खड़े रहने की बहुत ज्यादा जरूरत थी. दोनों सलामी बल्लेबाजों के बिना खाता खोले आउट होने के बाद जब बाबर और शान मसूद पिच पर आंखें जमा चुके थे, तब इस पूर्व कप्तान ने अपना विकेट गंवाया. बाबर के आउट होते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई है.

दरअसल, बाबर आजम को टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाए एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है. पिछले साल यानी 2023 में वह एक बार भी 50 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं. साल 2023 में बाबर ने 5 टेस्ट मैच खेले. यहां 9 पारियों में उन्होंने महज 22.66 की औसत से 204 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 41 रन रहा. अब उनकी 2024 की शुरुआत भी इसी तरह की हुई है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शर्मनाक प्रदर्शन
बाबर की पिछली पांच पारियों को ही देखें तो वह 21, 14, 1, 41 और 26 रन के सस्ते स्कोर पर पवेलियन लौटते रहे हैं. उनकी यह पांचों पारियां ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जा रही तीन मैचों के टेस्ट सीरीज के दौरान की हैं. बाबर के इन हालिया आंकड़ों से समझा जा सकता है कि वह रेड बॉल गेम में कितनी बुरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं.

बाबर यूं तो टेस्ट क्रिकेट बहुत अच्छा खेलते हैं. टेस्ट क्रिकेट में वह 4000 रन के आंकड़े के करीब हैं. यहां उनका बल्लेबाजी औसत भी 45 से ज्यादा रहा है. हालांकि पिछला एक साल उनके लिए इस फॉर्मेट में बुरे सपने की तरह रहा है. 

यह भी पढ़ें...

PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वाड का एलान, केन विलियमसन की हुई वापसी

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget