एक्सप्लोरर

Avi Barot Death: अंडर-19 में Team India की कप्तानी कर चुके युवा क्रिकेटर Avi Barot का निधन, सदमे में क्रिकेट जगत

Avi Barot Death: अवि बरोट ने साल 2011 में भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी. इसी साल उन्हें बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ग में क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा था.

Avi Barot Death: भारत की अंडर-19 (Under-19) टीम के पूर्व कप्तान अवि बरोट (Avi Barot) का शुक्रवार को Cardiac Arrest के चलते निधन हो गया. 29 साल के बरोट साल 2020 की रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) विजेता सौराष्ट्र (Saurashtra) की टीम के भी सदस्य थे. सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसीएशन (Saurashtra Cricket Association) ने बरोट के निधन को लेकर आज अपना बयान जारी किया है. एसोसिएशन ने बरोट को एक प्रतिभावान खिलाड़ी बताते हुए उनके आकस्मिक निधन पर शोक जताया है. इस युवा क्रिकेटर के इस तरह अचानक निधन से पूरा क्रिकेट जगत भी सदमे में है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने भी बरोट के निधन पर शोक जताया है.

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसीएशन ने आज अवि बरोट के निधन की जानकारी देते हुए कहा, "हम अवि बरोट के आकस्मिक निधन के बाद गहरे सदमे और दुख में हैं. बरोट एक शानदार और बेहद ही प्रतिभावान क्रिकेटर थे." एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने कहा, "अवि बरोट के इस तरह अचानक हुए निधन का सुनकर हर कोई सदमे में है. उनकी क्रिकेट स्किलस कमाल की थी साथ ही वो एक जानदार खिलाड़ी भी थे. सभी डोमेस्टिक मैचों में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. वो बेहद ही मिलनसार और अच्छे दिल के इंसान थे. उनके निधन से हम सभी गहरे सदमे में हैं." 

वसीम जाफर ने भी जताया दुख  

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी अवि बरोट के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "अवि बरोट के निधन का सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. 29 साल की उम्र में Cardiac Arrest, ये दिल तोड़ देने वाला है. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि भगवान उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति देगा."

भारत की अंडर-19 टीम के रह चुके थें कप्तान 

अवि बरोट ने साल 2011 में भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी. इसी साल उन्हें बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ग में क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा था. अपने छोटे से करियर में बरोट ने कुल 38 फर्स्ट क्लास मैच, 17 लिस्ट ए और 20 टी20 मुकाबलों में शिरकत की थी. फर्स्ट क्लास करियर में बरोट ने 48.49 के शानदार औसत से 1547 रन स्कोर किए थे.

बरोट ने डोमेस्टिक सर्किट में गुजरात की टीम के लिए खेलकर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो सौराष्ट्र की टीम से जुड़े और 2019-20 के सत्र की रणजी ट्रॉफी जीत में अहम योगदान दिया. इस साल की शुरुआत में बरोट ने गोवा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट टी20 टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali T20 Trophy) में शानदार शतक लगाकर सनसनी फैला दी थी. 

यह भी पढ़ें 

CSK IPL Champion 2021: क्या अगले साल भी CSK की कप्तानी करते नजर आएंगे धोनी? दिया ये जवाब

CSK IPL Champion 2021: पहले Watson और अब Du Plessis, चेन्नई के लिए IPL फाइनल में रहता है Overseas Players का बोलबाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd ODI Highlights: 351 रन बनाकर हारा भारत, तीसरे वनडे में शाई होप ने अकेले वेस्टइंडीज को दिलाई जीत
351 रन बनाकर हारा भारत, तीसरे वनडे में शाई होप ने अकेले वेस्टइंडीज को दिलाई जीत
IND vs WI 3rd ODI Highlights: शाई होप बने वेस्टइंडीज की 'उम्मीद', सबसे बड़ा चेज कर भारत को हराया तीसरा वनडे
शाई होप बने वेस्टइंडीज की 'उम्मीद', सबसे बड़ा चेज कर भारत को हराया तीसरा वनडे
शाई होप सबसे ज्यादा शतक लगाने में नंबर-1, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स से इतना आगे
शाई होप सबसे ज्यादा शतक लगाने में नंबर-1, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स से इतना आगे
6,6,6,6,6,6... युवराज सिंह ने जड़े 6 छक्के, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया
6,6,6,6,6,6... युवराज सिंह ने जड़े 6 छक्के, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget