एक्सप्लोरर

CSK IPL Champion 2021: पहले Watson और अब Du Plessis, चेन्नई के लिए IPL फाइनल में रहता है Overseas Players का बोलबाला

CSK IPL Champion: साल 2018 में शेन वॉटसन ने शानदार शतक लगाकर CSK को खिताब जिताया था. वहीं इस साल ये काम फाफ डू प्लेसिस ने किया है. इसके अलवा मोईन अली ने भी कल के मैच में विस्फोटक पारी खेली. 

CSK IPL Champion: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. इस शानदार मुकाबले में कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई में CSK ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 27 रनों से मात देकर अपना चौथा IPL खिताब जीता. साथ ही CSK ने KKR के हाथों 2012 के सीजन में मिली हार का बदला भी लिया. पिछले कुछ सालों के ट्रेंड की बात करें यो IPL फाइनल में CSK की पारी में ओवरसीज प्लेयर्स (Overseas Players) का बोलबाला रहा है.

साल 2018 में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वॉटसन (Shane Watson) ने शानदार शतक लगाकर CSK को खिताब जिताया था. वहीं 2019 में भी वॉटसन ने शानदार पारी खेल लगभग अपनी टीम को खिताबी जीत दिला दी थी. इस साल ये काम फाफ डू प्लेसिस (Faf Du Plessis) ने किया है. इसके अलवा मोईन अली (Moeen Ali) ने भी विस्फोटक पारी खेली. 

2021 के मैच में चेन्नई की जीत के हीरो डू प्लेसिस रहे. पहले उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ (32 रन) के साथ मिलकर 61 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. उसके बाद उन्होंने रॉबिन उथप्पा (15 गेंदों में 31 रन) और मोईन अली (20 गेंदों में 37 रन) के साथ मिलकर टीम को 192 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाया. डू प्लेसिस नाबाद रहे और उन्होंने इस मैच में CSK के लिए 86 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेमिसाल प्रदर्शन के लिए डू प्लेसिस को प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match) भी चुना गया. 

वॉटसन ने 2018 में अकेले दम पर CSK को जिताया खिताब  

साल 2018 में भी CSK ने IPL खिताब पर कब्जा जमाया था. इस साल खेले गए फाइनल को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन की पारी के लिए जाना जाता है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इस मैच में CSK को 179 रनों का लक्ष्य दिया था. ओपनिंग के लिए आए वॉटसन ने इस मैच में एकतरफा बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे. उन्होंने अपनी नाबाद पारी में 205.2 के शानदार स्ट्राइक रेट शानदार शतक लगाया था. वॉटसन ने इस मैच में 57 गेंदों में नाबाद 117 रनों की पारी खेली थी. उनकी इस पारी में 11 चौके और 8 विशालकाय छक्के भी शामिल थे. वॉटसन के इस शानदार शतक की बदौलत CSK ने इस साल अपने तीसरे IPL खिताब पर कब्जा जमाया था.  

2019 में भी वॉटसन ने CSK को लगभग बना दिया था चैंपियन 

साल 2019 के IPL फाइनल में मुंबई इंडियंस (MI) ने CSK को 150 रनों का लक्ष्य दिया था. बल्लेबाजी के लिए बेहद ही कठिन हैदराबाद की इस पिच पर स्कोर को चेज करना आसान नहीं था. CSK का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया. हालांकि शेन वॉटसन ने अकेले ही पारी को संभाले रखा और टीम को लगभग जीत के करीब ले गए. वॉटसन ने इस मैच में 59 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में CSK की टीम को तीन गेंदों पर जीत के लिए चार रनों की जरुरत थी. हालांकि तभी बदकिस्मती से वॉटसन रन आउट हो गए. अंत में उनकी टीम महज एक रन से ये करीबी मुकाबला हार गई थी.   

यह भी पढ़ें 

CSK Champion: IPL में कायम है धोनी की बादशाहत, CSK ने उनकी अगुवाई में लगाया खिताबी चौका

T20 World Cup 2021: UAE रवाना हुई पाकिस्तान की टीम, बाबर आजम ने Twitter पर मांगा सपोर्ट, मिला मजेदार Reaction

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

Bollywood News:बॉलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें? | KFH
Kanpur News: कानपूर में दिखा नकाबपोश बदमाशों का तांडव , 3 सेकेंड में घर पर फेंके 3 बम
BJP State President: क्या बदलेगा नए BJP अध्यक्ष के आने से? | UP News | BJP | Mahadangal
Commodities Market में Copper की ज़बरदस्त Rally: 35% Jump और $12,000 का Level | Paisa Live
West Bengal Elections: 'महिलाएं रसोई के औजारों के साथ तैयार रहें', जनता को क्यों भड़का रही ममता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Video: सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
Embed widget