एक्सप्लोरर

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाए पाकिस्तानी बल्लेबाज, दूसरे टेस्ट पर भी कब्जा

फॉलोऑन खेलने के बावजूद पाकिस्तान की टीम सोमवार को मैच के चौथे दिन 239 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे पारी और 48 रन से हार का सामना करना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को पाकिस्तान को पारी और 48 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 589 रन बनाकर घोषित कर दी थी. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम यासिर शाह के शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 302 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे मेजबान टीम के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था. फॉलोऑन खेलने के बावजूद पाकिस्तान की टीम सोमवार को मैच के चौथे दिन 239 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे पारी और 48 रन से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में शान मसूद ने 68, असद शफीक ने 57 और मोहम्मद रिजवान ने 45 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने पांच और जोश हेजलवुड ने तीन विकेट चटकाए जबकि मिशेल स्टार्क को एक विकेट मिला. मैच में रिकॉर्ड नाबाद 335 रनों की पारी खेलने वाले आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला. पाकिस्तान की टीम एक ही देश में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. पाकिस्तान की टीम ने साल 1999 से लेकर 2019 तक ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर लगातार 14 मैच हारे हैं, जो कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जबकि पाकिस्तान टीम के लिए शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.  बता दें पाकिस्तान की टीम ने पिछले 25 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 24 मैचों में हार झेली है, जबकि सिर्फ एक मैच में पाकिस्तान को जीत मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget