एक्सप्लोरर

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट के दौरान लिफ्ट में फंस गए थर्ड अंपायर, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Melbourne Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा टेस्ट मैच लंच ब्रेक के बाद देरी से शुरू हुआ. थर्ड अंपायर की वजह से खेल सही समय पर शुरू नहीं हो सका.

Australia vs Pakistan Melbourne Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 264 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी के लिए बैटिंग कर रही है. इस मुकाबले से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है. मैच लंच ब्रेक के बाद थर्ड अंपायर की वजह से कुछ देरी से शुरू हुआ. थर्ड अंपायर लिफ्ट में फंस गए थे. इसी वजह से मैच टाइम पर शुरू नहीं हो सका.

आपने बारिश या कम रौशनी की वजह से देरी मैच को रुकते या देरी से शुरू होने की कई खबरें पढ़ी या सुनी होंगी. लेकिन यह शायद ही सुना होगा कि मैच किसी अंपायर की वजह से देरी से शुरू हुआ हो. यह मामला बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान हो गया. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. थर्ड अंपायर रिचर्ड लिंगवर्थ लिफ्ट में फंस गए थे. इसी वजह से खेल करीब 5 मिनट की देरी से शुरू हुआ. 

कमेंटेटर्स ने मैच के दौरान बताया कि थर्ड अंपायर लिफ्ट में फंस गए हैं. इसी वजह से लंच ब्रेक के बाद मैच थोड़ा देरी से शुरू हुआ. मैच के दौरान टीवी ब्रॉडकास्टर ने कैमरे को थर्ड अंपायर की सीट की ओर भी घुमाया था. लेकिन सीट खाली थी. वे वहां नहीं पहुंच पाए थे. इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की दिलचस्प पोस्ट शेयर की जा चुकी हैं.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 318 रन बनाए थे. इसके बाद टीम अब दूसरी पारी खेल रही है. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में खबर लिखने तक 4 विकेट के नुकसान के साथ 54 रन बनाए. वहीं पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 264 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

यह भी पढ़ें : AUS vs PAK: शाहीन अफरीदी की घातक बॉलिंग के सामने ख्वाजा ने टेके घुटने, देखें कैसे जीरो पर हुए आउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: शुरू हुआ दूसरे दिन का खेल, भारत 300 पार; पडिक्कल-पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: शुरू हुआ दूसरे दिन का खेल, भारत 300 पार; पडिक्कल-पंत क्रीज पर मौजूद
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget