एक्सप्लोरर

AUS vs PAK: शाहीन अफरीदी की घातक बॉलिंग के सामने ख्वाजा ने टेके घुटने, देखें कैसे जीरो पर हुए आउट

Australia vs Pakistan: शाहीन अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बॉलिंग की. उन्होंने मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत में ही दो विकेट ले लिए.

Shaheen Afridi Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के तीसरे दिन पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 264 रन बनाकर ऑल आउट हुई. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी के लिए मैदान पर उतरी. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही. शाहीन अफरीदी ने घातक बॉलिंग करते हुए दो विकेट लिए. शाहीन ने ओपनर उस्मान ख्वाजा को पहले ही ओवर में शिकार बना लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ओपनिंग करने पहुंचे. इस दौरान पाकिस्तान की ओर से शाहीन पहला ओवर लेकर आए. शाहीन ने ख्वाजा को जीरो पर आउट किया. शाहीन के ओवर की दूसरी गेंद को ख्वाजा ने खेलना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले को छूती हुई विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के दस्तानों में समा गई. शाहीन ने इसके बाद मार्नस लाबुशेन को भी शिकार बनाया. लाबुशेन 4 रन बनाकर आउट हुए. वे पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट गंवा बैठे.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 318 रन बनाए थे. उसके लिए मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक जड़ा था. उन्होंने 5 चौकों की मदद से 63 रन बनाए थे. वहीं उस्मान ख्वाजा ने 42 रनों का योगदान दिया था. मिचेल मार्श ने 41 रन बनाए थे. लेकिन दूसरी पारी में टीम की शुरुआत खराब रही. उसने 16 रनों के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए. उस्मान ख्वाजा जीरो पर आउट हुए. डेविड वॉर्नर 6 रन बनाकर चलते बने. लाबुशेन 4 रन बनाकर आउट हुए.

बता दें कि पाकिस्तान ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 264 रन बनाए. ओपनर शफीक ने 62 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके लगाए. कप्तान मसूद ने 76 गेंदों में 54 रन बनाए. रिजवान ने 42 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें : IND vs SA 1st Test: खराब बैटिंग के बाद बॉलिंग में नहीं दिखा कमाल, सेंचुरियन टेस्ट में 3 वजहों से बैकफुट पर है टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
LIVE: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget