एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: तीसरे दिन टीम इंडिया का पलटवार, रहाणे और शार्दुल ने कंगारुओं के छुड़ाए पसीने

IND vs AUS, WTC Final 2023: अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के बीच सिर्फ 133 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी हो चुकी है. दोनों आसानी से रन बना रहे हैं.

ICC World Test Championship Final 2023: लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. तीसरे दिन लंच तक टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 260 रन बना लिए हैं. अजिंक्य रहाणे 89 और शार्दुल ठाकुर 36 रनों पर खेल रहे हैं. भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 209 रन पीछे है. 

शार्दुल और रहाणे ने छुड़ाए कंगारुओं के पसीने

तीसरे दिन पहले ही ओवर में स्कॉट बोलैंड ने टीम इंडिया का बड़ा झटका दे दिया था. बोलैंड ने केएस भरत को आउट कर भारत का छठा विकेट गिरा दिया था. भरत 152 के कुल स्कोर पर सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद शार्दुल और रहाणे ने पूरी कहानी ही बदल दी. 

रहाणे और शार्दुल के बीच 133 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी हो चुकी है. शार्दुल के बल्ले से 4 चौके निकले हैं. वहीं रहाणे 11 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं. 

सुबह के सत्र में भारत ने 22 ओवर में लगभग पांच के औसत से रन बनाए. कई अवसरों पर किस्मत भी भारत के साथ रही, लेकिन रहाणे और शार्दुल दोनों ने साहस का परिचय देते हुए ऑस्ट्रेलिया का सामना किया. हालांकि इसी अनुशासन को लंच के बाद भी जारी रखने की जरूरत होगी.

रहाणे 122 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाकर क्रीज पर हैं जबकि शार्दुल 83 गेंदों में चार चौकों के सहारे 36 रन बनाकर रहाणे का बखूबी साथ दे रहे हैं.

दोनों ने भारत को छह विकेट पर 152 रन की नाजुक स्थिति से उबारा. भारत ने कल के पांच विकेट पर 151 रन से आगे खेलना शुरू किया था. रहाणे और के एस भरत ने पारी को आगे बढ़ाया. लेकिन स्कॉट बोलैंड ने भरत को बोल्ड कर दिया. बोलैंड की अंदर आती गेंद को भरत समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए.

भरत ने पांच रन ही बनाये. लेकिन इसके बाद रहाणे और शार्दुल ने मोर्चा संभाला और लंच तक फिर कोई विकेट नहीं गिरने दिया. भारत अभी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 209 रन पीछे है और उसके चार विकेट शेष हैं.

ये भी पढ़ें-

WTC Final 2023: ट्रेविस हेड की पारी को लेकर भारत-पाकिस्तान के फैंस के बीच छिड़ी जंग, जानिए बैट का क्या है पाक कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget