एक्सप्लोरर

India vs Oman Playing 11: ओमान के खिलाफ भारत की पहले बैटिंग, कप्तान सूर्यकुमार भूले इस खिलाड़ी का नाम, प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव

India vs Oman Playing 11: सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. भारत की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए. सूर्या ने बताया कि हर्षित राणा खेल रहे हैं, दूसरे खिलाड़ी का नाम वह भूल गए थे.

एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच आज भारत और ओमान के बीच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया कि प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं. हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह खेल रहे हैं. जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया है.

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के सुपर-4 राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि ओमान रेस से बाहर है. सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सूर्या ने बताया कि प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं. हर्षित राणा आज खेल रहे हैं, लेकिन वह दूसरे खिलाड़ी का नाम भूल गए.

टॉस में अर्शदीप सिंह का नाम भूले सूर्यकुमार यादव!

सूर्यकुमार अर्शदीप सिंह का नाम भूल गए थे, जो आज टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे हैं. भारत ने अपने मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया है. पिछले बुधवार को ही वरुण दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज बने हैं.

भारत और ओमान की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

ओमान की प्लेइंग 11: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, जिक्रिया इस्लाम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी.

250वां टी20 खेल रही है टीम इंडिया

भारत और ओमान पहली बार टी20 में आमने सामने है. भारत आज अपना 250वां टी20 मुकाबला खेल रही है. वह इस आंकड़े को छूने वाली दूसरी टीम है. उनके आगे सिर्फ पाकिस्तान है, जिसने 275 टी20 मैच खेले हैं.

कहां देखें भारत बनाम ओमान मैच का लाइव प्रसारण?

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क एशिया कप में ब्रॉडकास्टर है. भारत बनाम ओमान मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है.

किस ऐप पर देखें भारत बनाम ओमान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम ओमान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है. फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget