एक्सप्लोरर

Gujarat Titans: 'हार्दिक पांड्या की जगह भरना मुश्किल', शुभमन गिल की कप्तानी से जुड़े सवाल पर आशीष नेहरा का बयान

Ashish Nehra on Shubman Gill Captaincy: हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस जाने के बाद शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का नया कप्तान बनाया गया है. इस पर आशीष नेहरा का रिएक्शन आया है.

Ashish Nehra on Hardik Pandya: गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी में हुए बदलाव को लेकर एक खास बयान दिया है. एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल को दिए जाने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने गिल की लीडरशिप क्वालिटी की तो सराहना की लेकिन साथ ही यह भी कहा कि हार्दिक पांड्या की जगह भरना मुश्किल है.

दुबई में आईपीएल 2024 के लिए मंगलवार को हुए ऑक्शन के बाद आशीष नेहरा ने कहा, 'हार्दिक पांड्या में जो काबिलियत है और उनका जो अनुभव है, उसे देखते हुए उनके जैसे खिलाड़ी को रिप्लेस करना मुश्किल काम है. हमने देखा है कि पिछले 3-4 साल में वह (शुभमन) किस तरह से निखरे हैं. उनकी उम्र महज 24 से 25 साल है लेकिन उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां है. हमें उन पर यकीन है. इसलिए हमने उन्हें कप्तान बनाया है. मैं ऐसा शख्स नहीं हूं जो केवल नतीजों को देखकर चले. हां नतीजे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. लेकिन जब बात कप्तानी की होती है तो आपको अन्य चीजें भी देखनी होती है. हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि गिल कप्तानी के लिए एकदम सही खिलाड़ी हैं.'

हार्दिक के मुंबई जाने के कारण गिल को मिली कप्तानी
आईपीएल ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या का ट्रेड कर दिया था. हार्दिक को मुंबई इंडियंस में शामिल होना था, ऐसे में मुंबई ने कैमरून ग्रीन को आरसीबी में ट्रेड कर हार्दिक के लिए पैसा इकट्ठा किया और गुजरात टाइटंस के साथ इस फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर का सौदा कर लिया. हाल ही में मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को अपनी टीम का कप्तान भी बना दिया है. हार्दिक ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को पिछले दोनों सीजन के फाइनल में पहुंचाया. साल 2022 में तो गुजरात की टीम चैंपियन भी बनी. हार्दिक के जाने के बाद गुजरात फ्रेंचाइजी ने शुभमन गिल को नया कप्तान नियुक्त किया.

यह भी पढ़ें...

IPL 2024 Auction: मिचेल स्टार्क पर क्यों खर्च किए 24.75 करोड़? जानिए क्या मिला गौतम गंभीर से जवाब

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget