एक्सप्लोरर

INDAvsENG: दूसरे प्रैक्टिस मैच में ऋषभ पंत पर होगी नजरें

INDAvsENG: दूसरे प्रैक्टिस मैच में ऋषभ पंत पर होगी नजरें


मुंबई: इंडिया ‘ए’ और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे और अंतिम प्रैक्टिस मैच में सभी की नजरें युवा ऋषभ पंत पर टिकी होंगी जो मौजूदा घरेलू सत्र में ढेरों रन बना चुके हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले यह अंतिम प्रैक्टिस मैच होगा. वनडे सीरीज की शुरूआत रविवार को पुणे में होगी.


 


पिछले जूनियर विश्व कप में वेस्टइंडीज से हारकर उप विजेता रही भारत की अंडर 19 टीम के सदस्य रहे पंत ने हाल के समय में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है.


 


रणजी सत्र की शुरूआत में पंत ने महाराष्ट्र के खिलाफ नौ छक्कों और 42 चौकों की मदद से 308 रन बनाए जबकि झारखंड के खिलाफ भी तूफानी शतकीय पारी खेली जिसकी बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह मिली.


 


महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माने जा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच रास आएगी जिस पर अच्छा उछाल होता है और गेंद बल्ले पर आती है जैसा कि कल रात के डे-नाइट प्रैक्टिस मैच में भी दिखा जिसे इंग्लैंड ने जीता.


 


पंत के अलावा नजरें झारखंड के इशान किशन पर भी टिकी होंगी जो अंडर 19 विश्व कप टीम में उनके साथी थे. इशान भी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और इस मैच के लिए उन्हें विकेटकीपर बनाया गया है.


 


कप्तान अजिंक्य रहाणे चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और यह रिहैबिलिटेशन के बाद उनका पहला मैच होगा और वह वनडे सीरीज से पहले लय में आने की कोशिश करेंगे. वनडे टीम में स्थान गंवाने वाले लेकिन टी20 टीम के सदस्य सुरेश रैना भी अच्छी पारी खेलना चाहेंगे.


 


भारत ए में अनुभवी बल्लेबाज शेल्डन जैकसन के अलावा विजय शंकर, परवेज रसूल और दीपक हुड्डा जैसे आलराउंडर भी हैं.


 


गेंदबाजी की बागडोर अनुभवी तेज गेंदबाजों आर विनय कुमार, अशोक डिंडा और प्रदीप सांगवान के हाथों में होगी जबकि बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम भी टीम का हिस्सा हैं. इंग्लैंड भी अपने मुख्य आलराउंडर बेन स्टोक्स, विकेटकीपर जानी बेयरस्टा और तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट को उतारना चाहेगा जिन्हें कल रिजर्व रखा गया था.


 


मुख्य बल्लेबाज जो रूट के हालांकि इस मुकाबले में खेलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि वह कल ही टीम से जुड़ेगे और फिर इसके बाद टीम के साथ पहले वनडे के लिए पुणे जाएंगे. कल का मैच दिन में खेला जाएगा.


 


टीमें इस प्रकार हैं:


 


इंडिया ए: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), ऋषभ पंत, सुरेश रैना, दीपक हुड्डा, इशान किशन, शेल्डन जैकसन, विजय शंकर, शाहबाज नदीम, परवेज रसूल, आर विनय कुमार, प्रदीप सांगवान और अशोक डिंडा.


 


इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जानी बेयरस्टा, जेक बाल, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, लियाम डासन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जेसन राय, बेन स्टोक्स, डेविड विली और क्रिस वोक्स.


 


समय: मैच सुबह नौ बजे शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget