युवराज सिंह के तंज पर अभिषेक शर्मा ने दिया ये जवाब, जानें वेलिंग्टन में जीत के बाद क्या बोले
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 113 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था, जिस पर युवराज सिंह ने चुटकी ली थी. अभिषेक ने मैच के बाद इस पर जवाब दिया.

अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में 113 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आसान जीत दर्ज की. अभिषेक ने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, फिफ्टी 15 गेंदों में जड़ी थी. इस पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने मजाकिए अंदाज में तंज कसा था. युवी अभिषेक के गुरु और मेंटोर भी हैं, जिन्होंने लिखा कि "तुम अभी भी 12 गेंदों में 50 तक नहीं पहुंच सकते, हैं न? दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखकर लगता है कि वो अपने बैकयार्ड में खेल रहे हों." अवार्ड प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बल्लेबाज ने युवी के पोस्ट पर जवाब दिया.
अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 11 छक्के और 9 चौकों की मदद से 113 रन बनाए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अवार्ड लेने आए अभिषेक से उनकी शानदार बल्लेबाजी का राज पूछा गया तो उन्होंने कहा, "राज बहुत सीधा सा था. मैं और वैभव मैच का मजा लेते हैं. जब हम फील्डिंग पर थे तब हमने देखा कि पिच पर थोड़ा एक्स्ट्रा बाउंस है. हम छोटी बॉउंड्री की दिशा में मार सकते हैं. वैभव ने अच्छी शुरुआत की, और वहां से हमने मोमेंटम बना लिया.
उन्होंने आगे कहा, "यह आसान काम नहीं है, लेकिन अच्छी तैयारी के कारण ये सब हुआ. हमारे कोचिंग स्टाफ और साइड-आर्म गेंदबाजों को बहुत-बहुत धन्यवाद. पिछले दिन हमारा प्रैक्टिस सेशन अच्छा रहा था, मैं चाहता था कि उसका फायदा उठाएं और जैसा सोचा वैसा ही हुआ."
You still can’t get 50 of 12 can you 😜 @OfficialAbhi04! Looks like two left handers batting in their backyard! #IndVsNZ
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 27, 2026
युवराज सिंह के मजाक पर क्या बोले अभिषेक
युवराज सिंह के मजाकिया पोस्ट पर अभिषेक शर्मा ने कहा, "मैं पहले भी कह चुका हूं कि मुझे नहीं पता कि उस समय वह किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे. अगर कोई उस तरह की बल्लेबाजी करना चाहे, तो यह बिल्कुल भी आसान नहीं है. 12 गेंदों में 50 रन बनाना कोई आसान काम नहीं है. लेकिन हम इन सब बातों के बारे में नहीं सोचते, हम चाहते हैं कि बस अपनी टीम को मैच जिताए."
And I can’t make 100 of 30 or 34 balls 😜 Well played sir @OfficialAbhi04 ! Great innings aur apne single bhi le liye 🤷🏻♂️ Good stuff on the other end by #VaibhavSooryavanshi! Devastating combination! Hats off to @IamSanjuSamson, playing at no. 3 as a complete team man! Well-bowled by our bowlers to keep the score under 200! Great series win 👌 congratulations Team India 🇮🇳 #IndVSNZ @BCCI
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 27, 2026
युवराज सिंह ने इसके बाद एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "और मैं 30 या 34 गेंदों में 100 रन बना सकता. दूसरे छोर से वैभव सूर्यवंशी का भी शानदार प्रदर्शन. क्या ही घातक जोड़ी है. संजू सैमसन को भी सलाम, जो नंबर-3 पर आकर सच्चे टीम प्लेयर की तरह खेले. हमारे गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को 200 से कम पर रखा. शानदार सीरीज जीत के लिए बधाई टीम इंडिया."
यह भी पढ़ें- तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

















