एक्सप्लोरर

IND vs AFG: 'अगर 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेलने की कोशिश करेंगे तो..' पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली को किया अलर्ट

Aakash Chopra: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि विराट कोहली को जरूरत से ज्यादा ताबड़तोड़ बैटिंग नहीं करना चाहिए. यह उनकी बल्लेबाजी शैली नहीं है.

Virat Kohli Aggresive Batting: अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर में रविवार को खेले गए टी20 में विराट कोहली ने 16 गेंद पर 29 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. वह आते ही तेज तर्रार बैटिंग करने लगे. विराट का ऐसा अंदाज कम ही देखने को मिलता है. आमतौर पर वह शुरुआत में संयम के साथ ही खेलते हैं. यहां बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में ही उन्हें विकेट भी गंवाना पड़ा. उनकी इस पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उनके लिए स्ट्राइक रेट को लेकर एक अलर्ट दिया है.

अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश ने कहा है, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली वर्तमान में अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है. टी20 इंटरनेशनल में वह 4000 से ज्यादा रन बना चुके हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 के करीब रहा है. तो यह बहुत अच्छा होगा कि वह इसी स्ट्राइक रेट के ईर्द-गिर्द बल्लेबाजी करे. अगर वह इससे ज्यादा की कोशिश करेंगे तो वह निरंतरता खो देंगे. और अगर वह अपनी निरंतरता खो देते हैं तो एक भारतीय क्रिकेट फैन होने के नाते मुझे निराशा होगी.'

आकाश चोपड़ा ने क्यों कही यह बात?
आकाश चोपड़ा ने यह बात इसलिए कही क्योंकि विराट ने इंदौर टी20 में 180 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. वह शुरू से ही ताबड़तोड़ बैटिंग करने के अंदाज में ही उतरे थे. हालांकि यह उनकी बल्लेबाजी शैली कभी नहीं रही है. संभवतः कुछ मौकों पर टी20 क्रिकेट में अपने धीमे स्ट्राइक रेट की वजह से मिली आलोचनाओं के चलते उन्होंने इस फॉर्मेट में थोड़ा आक्रामक होने का रवैया अपनाया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की करने के लिहाज से भी उन्हें अपने समकक्ष युवा खिलाड़ियों की तुलना में तेजी से रन बनाने का दबाव है. दरअसल, टीम इंडिया में इस समय एक से एक धाकड़ बल्लेबाज हैं जो टी20 में 150+ के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं.

सबसे ज्यादा T20I रन
विराट कोहली टी20 इंटरनेशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 116 मुकाबलों में 52.42 की औसत और 138 के स्ट्राइक रेट से 4,037 रन बनाए हैं. वह आईपीएल में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. हालांकि इन सब के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह बनाने के लिए उन्हें अपने स्ट्राइक रेट को थोड़ा सा सुधारने का दबाव है.

यह भी पढ़ें...

T20 World Cup 2024: ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा के लिए खतरा बने शिवम दुबे? हर मैच के साथ वर्ल्ड कप के लिए ठोक रहे दावा

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget