एक्सप्लोरर

IPL: लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही आईपीएल सीजन 13 को भी अगले आदेश तक किया गया रद्द

पीएम मोदी ने आज सुबह कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है ऐसे में आईपीएल सीजन 13 को भी अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है. इससे पहले आईपीएल को लेकर कहा जा रहा था कि 15 अप्रैल को इसपर फैसला सुनाया जा सकता है लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है.

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक और बढ़ा दिया है. ऐसे में यहां इंडियन प्रीमियर लीग यानी की आईपीएल की भी उम्मीदें अब खत्म हो चुकी है. बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है आईपीएल को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. इसस पहले 15 अप्रैल तक आईपीएल को रद्द किया गया था लेकिन आज पीएम के संदेश के बाद आईपीएल को रद्द कर दिया गया है. यहां अब आईपीएल सीजन 13 के होने के आसार धीरे धीरे खत्म होते जा रहे हैं. वहीं अब सौरभ गांगुली ने एबीपी न्यूज से कहा है कि, हम कल तक सीजन 13 को लेकर पूरी जानकारी दे देंगे.

बता दें कि BCCI ने IPL को 15 अप्रैल तक स्थगित किया था, इस उम्मीद में कि अगर हालात सुधरते हैं तो कोई उपयुक्त विंडो देखकर टूर्नामेंट को आयोजित किया जा सके, लेकिन लॉकडाउन के 3 मई तक बढ़ने से सभी संभावनाएं खत्म हो गईं.

इससे पहले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एबीपी न्यूज से कहा था कि, ''इन बातों का कोई मतलब ही नहीं है. हम एक जिम्मेदार संस्था हैं और हम चाहते हैं कि देश पहले फिर से खड़ा हो जाए. उसके बाद हम क्रिकेट और आईपीएल के बारे में बात कर सकते हैं.''

बता दें कि बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने रविवार को कहा था कि, ‘‘हम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल की स्थिति में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है. अब कोई तरीका नहीं बचा है. एयरपोर्ट बंद है, लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं. सभी ऑफिस बंद हैं. कोई कहीं आ या जा नहीं सकता. यह स्थिति आधी मई तक रहने की संभावना है. ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों को कहां से लाएंगे और उन्हें यात्रा कैसे कराएंगे. कॉमन सेंस है कि यह स्थिति दुनियाभर में किसी भी खेल के अनुसार नहीं है. आईपीएल को भूलें.’’

भारत में पीएम मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के दौरान देशवासियों के धैर्य की सराहना के अलावा ये भी कहा कि हमारा ये प्रयास कोरोना को रोकने में काफी हद तक सफल रहा है. हालांकि, लॉकडाउन में ढील के बजाय और सख्ती का संदेश पीएम मोदी ने दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
LIVE: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget