एक्सप्लोरर

सात साल के बच्चे को मिली ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम में जगह, टीम इंडिया के खिलाफ होगा पहला मुकाबला

आर्ची तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम का केवल हिस्सा ही नहीं है बल्कि वो टीम के उपकप्तान भी होंगे. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने इसका एलान शनिवार को आर्ची के सातवें जन्मदिन के मौके पर किया.

नई दिल्ली: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर को मेलबर्न में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. पहला टेस्ट मैच भारत ने 31 रनों से जीता था लेकिन दूसरे में उसे हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए तीसरा टेस्ट मैच काफी महत्वपूर्ण हो गया है. इसी के मद्देनजर दोनों देशों ने अपनी टीमों में कुछ बदलाव किए हैं. भारत ने टीम में हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल को जगह दी है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने एक नए लेग स्पिनर को शामिल किया है. आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि इस लेग स्पिनर की उम्र महज सात साल है. आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये सच है.

बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) के दिन खेले जाने वाले इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम में सात साल के लेग स्पिनर आर्ची सिलर शामिल हैं. इस खबर की पुष्टि खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की है.

आर्ची तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम का केवल हिस्सा ही नहीं है बल्कि वो टीम के उपकप्तान भी होंगे. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने इसका एलान शनिवार को आर्ची के सातवें जन्मदिन के मौके पर किया. हालांकि, आर्ची को इस बात की जानकारी ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लेंगर ने पिछले महीने ही दे दी थी. आर्ची ने एडिलेड टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ प्रैक्टिस भी किया था.

कैसे मिली आर्ची को टीम में जगह? सात साल के बच्चे को किसी भी खेल के नेशनल टीम में जगह मिलना एक अनोखी बात है लेकिन ऐसा वास्तव में हो रहा है. आर्ची का नेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना ऑस्ट्रेलिया में चल रहे एक अभियान से संभव हो पाया है. 'मेक ए विश ऑस्ट्रेलिया' नाम के इस अभियान के तहत उन बच्चों की इच्छाओं को पूरा किया जाता है जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे होते हैं. सात साल का आर्ची भी बेहद गंभीर से जूझ रहा है. आर्ची से जब उसके पिता ने पूछा था कि वो क्या करना चाहता है तो उसने कहा था- ''मैं ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनना चाहता हूं.'' 'मेक ए विश ऑस्ट्रेलिया' कैंपेन आर्ची के इसी ख्वाब को पूरा करा रहा है.

बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रहा है आर्ची आर्ची जब तीन महीने का था तो उसके माता-पिता को पता चला कि उसे दिल की बीमारी है. उन्होंने इसकी सर्जरी कराई. ये सर्जरी करीब सात घंटे तक चली. आर्ची के माता-पिता को लगा कि अब उनका बच्चा ठीक हो गया है लेकिन छह महीने बाद फिर से आर्ची की तबीयत खराब हो गई. एक बार फिर से आर्ची के दिल की सर्जरी की गई. इस बार भी आर्ची के माता-पिता को लगा कि अब उनका बच्चा ठीक हो गया है लेकिन इसी महीने आर्ची के दिल में फिर से समस्या शुरू हो गई. महज सात साल की उम्र में एक बच्चे की तीसरी बार ओपन हार्ट सर्जरी कराई गई. सर्जरी के बाद आर्ची के माता-पिता को बताया गया कि अब कुछ भी हो सकता है, जिसके बाद से वो काफी परेशान हैं.

आर्ची की मां सारा कहती हैं कि एक दिन आर्ची घर आया और बोला कि मैं अपने दोस्तों को नहीं खोज सका, मुझमें उनके पीछे दौड़ने की ताकत नहीं थी इसलिए मैं वहीं बैठ गया और किताब पढ़ने लगा. सारा ने कहा, "ये मेरे लिए दिल तोड़ने वाला था. हालांकि, उसने एक जिम्मेदार और परिपक्व फैसला लिया था."

आर्ची की मौजूदगी से टिम पेन भी हैं उत्साहित क्रिसमस का अगला दिन बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है और इस दिन आर्ची की मौजूदगी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला टेस्ट मैच अपने आप में एक इतिहास बनाएगा. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान भी इस मौके को लेकर भावुक हैं. उन्होंने कहा, ''आर्ची और उसके परिवार ने बहुत मुश्किल वक्त देखा है. आर्ची जैसे एक शख्स का साथ होना हमारी टीम के लिए बहुत प्रेरणादायक है. बॉक्सिंग डे पर हम उसके डेब्यू को लेकर बहुत उत्साहित हैं."

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी इस मौके का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने आर्ची के साथ मेलबर्न में कुछ वक्त भी साथ बिताया. बॉक्सिंग डे के दिन आर्ची को उसका क्रिसमस गिफ्ट मिलेगा. आर्ची के डेब्यू मैच का इंतजार दर्शक भी बेसब्री से कर रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget