एक्सप्लोरर

टीम में चुने जाने के बाद आर अश्विन ने कहा 'थैंक्स'

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूज़ीलैंड के साथ वनडे सीरीज़ के बीच श्रीलंका के साथ अगले महीने खेली जाने वाली 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूज़ीलैंड के साथ वनडे सीरीज़ के बीच श्रीलंका के साथ अगले महीने खेली जाने वाली 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम के ऐलान के साथ सबसे बड़ी खबर ये है कि आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा को एक बार फिर से टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया है. बीसीसीआई के टेस्ट टीम के ऐलान के साथ ही आर अश्विन ने तुरंत ट्विटर का सहारा लेते हुए शुक्रिया अदा कर दिया. हालांकि अश्विन ये शुक्रिया किसे बोल रहे हैं इस बारे में कुछ साफ-साफ पता नहीं चल पाया. अश्विन ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने हाथ जोड़े हुए इमोजी बनाया. जिससे वो बीसीसीआई या अपने फैंस को धन्यवाद करते हुए नज़र आ रहे हैं. अश्विन के साथ-साथ जडेजा को वनडे से पिछले कुछ समय से ‘विश्राम’ दिया गया था. श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ कोलकाता(16-20 नवंबर), नागपुर(24-28 नवंबर) और दिल्ली (02-06 दिसंबर) में खेले जाएगी. उन्हें श्रीलंका, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की लगातार तीन श्रृंखलाओं में नहीं चुना गया. चयनकर्ताओं ने पहले कहा था कि अश्विन और जडेजा को विश्राम दिया गया है लेकिन अश्विन ने इस बीच छह प्रथम श्रेणी मैच खेले जिनमें चार काउंटी और दो रणजी मैच शामिल हैं. जडेजा ने केवल एक मैच सौराष्ट्र की तरफ से खेला और उसने दोहरा शतक जड़ने के अलावा सात विकेट भी लिये. टेस्ट विशेषज्ञ जेसे चेतेश्वर पुजारा और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा टीम में बने हुए है. मुरली विजय भी अपनी फिटनेस की फांस को पार केएल राहुल के साथ वापसी करने में सफल रहे हैं. टेस्ट में तेज़ गेंदबाज़ी स्पेशलिस्ट मोहम्मद शमी और उमेश यादव टेस्ट टीम में बने हुए हैं. टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली(कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, अजिंक्ये रहाणे, हार्दिक पांड्या, रिद्धीमन साहा, रविन्द्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
World Championship ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE
कुलदीप IN, वैभव को फिर मौका नहीं, पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
कुलदीप IN, वैभव को फिर मौका नहीं, पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, आंकड़े हैरान करने वाले
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, आंकड़े हैरान करने वाले

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget