एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीरूसी ब्यूटी क्वीन से शादी के लिए मलेशिया के किंग ने छोड़ी थी बादशाहत, अब दिया तलाक
रूसी ब्यूटी क्वीन से शादी के लिए मलेशिया के किंग ने छोड़ी थी बादशाहत, अब दिया तलाक
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at :
1/6

इसके बाद दोनों के बीच शादी हुई लेकिन दोनों की ड्रीमवेडिंग जल्द ही मुस्लिम बहुल देश में विवादों में घिर गई. जब रूसी ब्यूटी क्वीन के मलेशिया की महारानी बनने की संभावना सामने आई तो राजशाही में तूफान खड़ा हो गया. इन सबके बीच सुल्तान जब देश लौटकर आए तो उन्होंने राजगद्दी छोड़ने का फैसला कर लिया.
2/6

वोवोदीना ने बताया कि दोनों कैसे एक-दूसरे से मिले थे और दोनों के बीच प्यार हुआ था. उन्होंने बताया कि दोनों 2017 में यूरोप में मिले थे. दोनों के बीच एक जौहरी जैकब अरबो परिचय करवाया था. उन्होंने उस शाम काफी देर तक बात की और फिर एक-दूसरे का नंबर लिया. इसके बाद दोनों के बीच फोन कॉल और चौटिंग होने लगी. दोनों फिर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आ गए. वोवोदीना ने बताया कि सुल्तान ने इस बात को कबूल किया कि उन्होंने वोवोदीना को जब पहली बार देखा था तभी प्यार हो गया था. हालांकि की इसी बीच वोवोदीना को न्यूयॉर्क में एक साल के मॉडलिंग का कॉनट्रेक्ट मिला. इसको लेकर जब वोवोदीना ने सुल्तान को बताया तो उन्होंने कहा मुझसे मिलने से पहले कोई निर्णय न लें. इसके बाद जल्द ही उन्हें अपने माता-पिता के साथ मलेशिया आने का निमंत्रण मिला.
3/6

हाल में ही इंस्टाग्राम पर अपनी उम्र से लगभग 24 साल बड़े पति मोहम्मद से अपने बेटे के जन्म की पुष्टि की थी, इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार के साथ की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. वोवोदीना ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया था कि इस जोड़ी की शादी जून 2018 में हुई थी. इस जोड़ी ने दो शादी समारोह किए थे. पहला 7 जून को एक निजी मुस्लिम समारोह में और दूसरा ग्रांट मास्को में.
4/6

मिस मॉस्को ने सुल्तान से शादी के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया था उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार किया था, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम रिहाना ओकसाना पेट्रा रख लिया था. मुस्लिम बहुल देश में ऐसी शादी के बाद विवाद उठने शुरू हो गए, और जब रूसी ब्यूटी क्वीन के महारानी बनने की बात आई तब राजशाही में बवाल खड़ा हो गया. वहां पर राजा की मॉडल बीवी के शादी से पहले के विवाद बाहर आने शुरू हो गए. इन सब के बीच सुल्तान जब देश लौटे तब उन्होंने गद्दी छोड़ने का फैसला कर लिया. यह एक बड़ा फैसला था आपको बता दें कि साल 1957 में ब्रिटेन से आजादी पाने के बाद किसी भी राजा ने इस तरह से गद्दी नहीं छोड़ी थी.
5/6

न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स के अनुसार एक जुलाई को दोनों का तालाक हो गया और तलाक को चुपचाप दर्ज कर दिया गया था. मीडिया में आईं खबरों की मानें तो जैसे ही इस दंपति को बच्चा पैदा हुआ उसके कुछ ही सप्ताह बाद सुल्तान ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच तलाक 1 जुलाई को रजिस्टर किया गया था. दोनों तीन तलाक के जरिए अलग हुए हैं. सिंगापुर में यह तलाक पंजीकृत किया गया है.
6/6

दुनिया में कई ऐसे सिरफिरे लोग हुए हैं जिन्होंने इश्क़ और दौलत में से जब एक को चुनने की नौबत आई तो इश्क़ को चुना और दौलत को छोड़ दिया. ऐसी ही एक कहानी है मलेशिया के केलातन के पूर्व राजा सुल्तान मोहम्मद-V की. उन्होंने मिस मास्को रह चुकीं रिहाना ओकसाना वोवोदीना से शादी करने के लिए अपनी राजगद्दी छोड़ दी थी. अब खबर है कि दोनों अलग हो गए हैं. इस हफ्ते स्थानीय मलेशियाई मीडिया द्वारा यह खबर दी गई.
Published at :
Tags :
MalaysiaSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
इंडिया
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
बिहार
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
क्रिकेट
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion























