Ram Navami 2022: दो साल बाद अयोध्या में होगा रामजन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम, जानिए कितने श्रद्धालु करेंगे रामलला के दर्शन
Written By : ABP Live | Updated at : 09 Apr 2022 02:52 PM (IST)
रामनवमी पर होगा अयोध्य में भव्य कार्यक्रम
1/5
Ram Navami 2022: दो साल के बाद इस बार अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा. इसके लिए एक भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से पूरी की जा रही है. बता दें कि इस कार्यक्रम में करीब 20 लाख श्रद्धालु शामिल होने वाले हैं. इसके साथ ही जो लोग मंदिर नहीं पहुंच पाएंगे. वो घर बैठे ही रामलला के दर्शन लाइव प्रसारण के जरिए देख सकते हैं.
2/5
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि, इस दिन रामलला अपने भाईयों के साथ अभिषेक कर पीले रंग के वस्त्र पहनेंगे. इसके साथ ही उन्हें 56 भोग चढ़ाया जाएगा.
3/5
रामलला के जन्मोत्सव को बेहद खास और भव्य बनाने की तैयारी में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी जुटा हुआ है. रामलला के जन्मोत्सव पर भक्तों को प्रसाद तो दिया ही जाएगा इसके साथ ही अगले दिन दशमी को घर ले जाने के लिए प्रसाद बांटा जाएगा. जिसके लिए भारी मात्रा में प्रसाद और पंजीरी तैयार करवाई जा रही हैं.
4/5
रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि इस बार रामनवमी के साथ जो भोग लगाने की व्यवस्था है वो बहुत ही दिव्य है. क्योंकि इस बार 56 प्रकार के भोग भगवान को लगाया जाएगा. इस बार की रामनवमी भव्य होगी. क्योंकि 2 सालों से कोरोना की वजह से श्रद्धालु अयोध्या नहीं आ पाए थे.
5/5
इस बार रामलला के प्रसाद का पैकेट भी बनाए जाएंगे, जो दर्शनार्थियों को दिया जाएगा. इस बार कलश स्थापना की गई है वो चांदी की चौकी पर हुई है. चांदी का कलश भी है जिसकी स्थापना करके विधि विधान से पूजा की जा रही है. इसका विसर्जन रामनवमी को किया जाएगा.