एक्सप्लोरर
राजस्थान: भरतपुर में प्रशासन ने की मॉक ड्रिल, सायरन की आवाज के साथ मची अफरातफरी!
Bharatpur Mock Drill: युद्ध के हालातों में आम नागरिकों की सुरक्षा और आपात स्थितियों से निपटने के लिए देशभर में मॉक ड्रिल हुआ. भरतपुर जिला प्रशासन, पुलिस की गाड़ियां सायरन बजने के साथ ही दौड़ती दिखाई दी.
राजस्थान के भरतपुर जिले की नगर निगम में आज शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की गई. इस दौरान जिला कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर ( शहर) ,उपखण्ड अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित लगभग 14 विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे.
1/10

मॉक ड्रिल के दौरान 2 मंजिल की बिल्डिंग से घायलों को लिफ्ट किया गया. पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां मरीजों को तीन केटेगरी में बांटकर तुरंत उनका इलाज शुरू किया गया. नगर निगम में लगी आग को फायर बिग्रेड ने बुझाया.
2/10

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. आमजन अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करें. इस उद्देश्य से प्रशासन द्वारा अपील की गई है.
Published at : 07 May 2025 10:05 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
दिल्ली NCR
इंडिया
क्रिकेट




























