PHOTOS: पटना में मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलजमाव
पटना में तेज हवा और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. भीषण गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन कई जगहों पर भारी नुकसान भी हुआ.
Written By : परमानंद सिंह | Updated at : 10 Apr 2025 11:36 PM (IST)
पटना में बारिश से जलजमाव
1/7
बिहार में मौसम पिछले तीन दिनों से लगातार बदला हुआ है. गुरुवार को राजधानी पटना में भी मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश हुई.
2/7
पटना जिले के सभी इलाकों में बारिश और तेज हवा के झोंकों के साथ मौसम खुशगवार बन गया, लेकिन कई जगहों पर भारी नुकसान भी हुआ.
3/7
पटना में दिन के 3 बजे ही अंधेरा छा गया, जिसके कारण सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ी. बारिश के कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गई.
4/7
पटना के कई इलाके जलमग्न हो गए. वीर चंद पटेल पथ, न्यू मार्केट, कदम कुआं, अशोक राजपथ और कंकड़बाग के कुछ इलाकों में जल जमाव की स्थिति देखी गई.
5/7
आंकड़ों के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चली है. तेज हवा के कारण पटना में सड़को के किनारे लगी झुग्गी झोपड़ी तहस नहस हो गई.
6/7
लगभग 1 घंटे की वर्षा में पूरे पटना में आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. वहीं भीषण आंधी-पानी और वज्रपात के कारण कई जिलों से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है.
7/7
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें.