हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीबिहारभोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने पति विक्रांत के साथ ऐसे सेलिब्रेट की Wedding Anniversary, तस्वीरों में दिखी दोनों की शानदार बॉन्डिंग
भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने पति विक्रांत के साथ ऐसे सेलिब्रेट की Wedding Anniversary, तस्वीरों में दिखी दोनों की शानदार बॉन्डिंग
Written By : ABP Live | Updated at : 17 Jan 2022 10:22 AM (IST)
मोनालिसा
1/5
Monalisa Wedding Anniversary: भोजपुरी इंडस्ट्री से बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में जाना पहचाना नाम बन चुकी मोनालिसा के लाखों फैन्स हैं. मोनालिसा ना सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं बल्कि वक्त-वक्त पर अपने फैन्स से जिंदगी के स्पेशल मोमेंट्स को शेयर भी करती रहती हैं. वहीं फैन्स भी मोनालिसा को उतना ही प्यार जताते हैं. मोनालिसा की आज वेडिंग एनिवर्सरी है. नजर फेम एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फैन्स के लिए कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में ये कपल प्यार के लाल रंग में रंगा दिख रहा है. तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही इस जोड़ी पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
2/5
तस्वीरों में मोनालिसा लाल रंग की स्कर्ट और टॉप में विक्रांत के साथ अलग-अलग पोज देते दिखाई दे रही हैं.
3/5
वहीं इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि खुशियों के पांच साल...मेरे पार्टनर इन क्राइम, मेरे प्यारे हबी, हम साथ-साथ बेहद मजबूत हैं, हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी.
4/5
इस कपल के बारे में बात करें तो दोनों ने शादी से पहले दोनों ने कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट किया था. खबरें है कि दोनों काफी वक्त तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे. वहीं विक्रांत ने खास अंदाज में मोनालिसा को प्रपोज भी किया था.
5/5
विक्रांत ने मोनालिसा को बिग बॉस के घर के अंदर अपने घुटनों पर बैठकर उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. जिसके बाद शो के दौरान ही उनकी शादी हुई थी.