एक्सप्लोरर
PHOTO: पत्नी के साथ जब भेष बदलकर थिएटर फिल्म देखने पहुंचा यह दिग्गज खिलाड़ी, लेकिन फैंस के पहचानने पर बीच में छोड़नी फिल्म
सचिन तेंदुलकर को लेकर जब भी बात की जाए जाती है तो उनके अनगिनत रिकॉर्ड याद आ जाते हैं, लेकिन उनके जीवन से भी जुड़ा एक किस्सा है जहां थिएटर में फिल्म देखने के दौरान लोगों ने उन्हें पहचान लिया था.
सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
1/5

वर्ल्ड क्रिकेट में शायद ही कोई क्रिकेट फैन ऐसा होगा जिसने सचिन तेंदुलकर नाम ना सुना होगा. अपने खेल के जरिए पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाने वाले सचिन के लिए सार्वजनिक जगहों पर अकेले जाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था. इसीलिए एक बार वह अपनी पत्नी अंजलि के साथ जब थिएटर में फिल्म देखने के लिए पहुंचे तो वहां पर भी लोगों ने उन्हें पहचान लिया. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
2/5

दरअसल सचिन ने अंजलि से शादी करने से पहले उन्हें 6 साल तक लगभग डेट किया था ताकि दोनों को एक-दूसरे को अच्छे से पहचानने का मौका मिल सके. उस दौर में मोबाइल फोन का उतना चलन नहीं था और लैंडलाइन फोन पर भी दोनों की काफी कम ही बातचीत हो पाती थी. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
3/5

सचिन और अंजलि एक-दूसरे से चिट्ठियों के जरिए बातचीत करते थे और जब साल 1994 में न्यूजीलैंड के दौरे से लौटे थे तो उन्होंने अंजलि के साथ एक फिल्म देखने का फैसला किया ताकि उन्हें साथ में थोड़ा समय बिताने का भी मौका मिल सके. हालांकि उस समय तक सचिन अपने खेल के जरिए काफी सारे फैंस पहले ही बना चुके थे. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
4/5

सचिन ने विग और नकली मूंछ लगाने के साथ गोल चश्मा पहनकर अंजलि और अपने कुछ दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंचे. लेकिन वहां पर भीड़ में अधिक होने की वजह से किसी का हाथ लगने से सचिन का चश्मा गिर गया. जिसे उठाने के लिए जब वह नीचे झुके तो उसी समय उनकी विग भी गिर गई. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
5/5

इसी बीच काफी सारे लोगों को उन्हें पहचान लिया और अचानक भीड़ ने उन्हें घेर लिया. सचिन को फिल्म देखने से पहले ही थिएटर को छोड़कर वहां से जाना पड़ा. इसके बाद साल 1995 में सचिन ने अंजलि के साथ शादी कर ली थी. (फोटो सोर्स – सोशल मीडिया)
Published at : 02 Mar 2023 08:10 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
























