भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड में पहली टी-20 सीरीज जीतने का गौरव हासिल किया.
2/9
इस मुकबाले में भारतीय खिलाड़ियों ने कईं रिकॉर्ड बनाए जिसमें रोहित शर्मा का टी-20 क्रिकेट में तीसरा शतक और हार्दिक पांड्या के चार विकेट और 33 रनों की पारी भी शामिल है.
3/9
इन रिकॉर्डों के बीच भला टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कैसे पीछे रहते. भारतीय पारी के दौरान हालांकि धोनी की बल्लेबाजी नहीं आई लेकिन फिल्डिंग के दौरान वे सबसे आगे निकल गए.
4/9
पूर्व कप्तान धोनी ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में चार बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए जिसमें विकेटकीपर के तौर पर एक मैच में रिकॉर्ड पांच बल्लेबाजों का शिकार भी शामिल है.
5/9
धोनी दुनिया के पहले विकेटकीपर हैं जिन्होंने एक मैच में पांच कैच लपके हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के कमरान अकमल के नाम था जिसने एक मैच में चार कैच लपके थे.
6/9
इस रिकॉर्ड के साथ ही टी-20 क्रिकेट में धोनी ने बतौर विकेटकीपर अपने 50 कैच भी पूरे कर लिए. टी-20 में धोनी 54 कैच के साथ दुनिया के किसी भी विकेटकीपर से बहुत आगे हैं.
7/9
टी-20 में सबसे अधिक कैच लेने के बाद धोनी स्टंपिंग में भी रिकॉर्ड कायम किया. धोनी कमरान अकमल को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर बने.
8/9
धोनी ने टी-20 क्रिकेट में 33 स्टंपिंग किया है जो दुनिया के किसी भी विकेटकीपर से अधिक है. धोनी से पहले 32 स्टंपिंग के साथ अकमल पहले स्थान पर थे.
9/9
इतना ही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान ही धोनी 500 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बने.