गर्भावस्था के दौरान चाइनीज फूड खाने से बचें क्योंकि चाइनीज फूड खाने से बच्चे के न्यूरोलॉजिकल डैमेज हो सकते हैं. फोटोः गूगल फ्री इमेज
2/8
बहुत से डेजर्ट अंडे के बने होते हैं. ऐसे में आप उन डेजर्ट को भी ना खाएं जो कि अंडे से बने हो. इसके अलावा बाहर के सैंडविच, सलाद और ऐसी चीजें ना खाएं जो अंडे के अंदर बनी हों. ये अभी आपको और आपके होने वाले बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. फोटोः गूगल फ्री इमेज
3/8
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को काफी देखभाल की जरूरत होती है लेकिन इसके साथ ही जरूरी है महिलाओं का सावधान रहना. जी हां, आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है. आज हम आपको बता रहे हैं गर्भावस्था के दौरान आपको बाहर के किस तरह के खाने को नजरअंदाज करना चाहिए. फोटोः गूगल फ्री इमेज
4/8
एनीमल लीवर खाना बेशक सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन प्रेगनेंसी के कारण ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है. इसके खाने से बच्चे को जन्मदोष हो सकता है. फोटोः गूगल फ्री इमेज
5/8
तंदुरी चिकन भी बाहर का ना खाएं. आपका मन है तो घर में पका हुआ ही खाएं. साथ ही कोशिश करें कि चिकन अच्छी तरह से पका हुआ हो. कच्चा चिकन खाने से मां और बच्चे को इंफेक्शन हो सकता है. फोटोः गूगल फ्री इमेज
6/8
डायट एक्पर्ट्स के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान कच्ची मछली से बनी डिश को ना खाएं. यदि आप इस तरह की डिश खाते हैं तो बच्चे के नर्वस सिस्टम और ब्रेन पर असर पड़ता है. फोटोः गूगल फ्री इमेज
7/8
चॉकलेट की डिश भी नजरअदांज करें. दरअसल, चॉकलेट से बनी डिश में कच्चा अंडा या कच्चा. दूध मिला रहने का चांस होता है. ऐसे में इसमें बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो कि गर्भपात का कारण बन सकते हैं. फोटोः गूगल फ्री इमेज
8/8
ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.