गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ कुछ देर बाद यूपी के 21वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे. योगी आदित्यनाथ अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. योगी की लोकप्रियता पूर्वांचल में देखते ही बनती है. योगी की छवि कट्टर हिन्दुत्व वाली मानी जाती है. लेकिन उनकी ये छवि कभी उनकी लोकप्रियकता के आड़े नहीं आई. योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल के कद्दावर और दबंग नेता माने जाते हैं.
2/6
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ मठ के महंत हैं. योगी आदित्यनाथ का एक धार्मिक संगठन भी है हिंदू युवावाहिनी जिसका पूर्वी उत्तर प्रदेश में खासा दबदबा है. पूर्वांचल में योगी की जबदरदस्त लोकप्रियता है.
3/6
मूल रूप से उत्तराखंड के राजपूत परिवार में जन्मे आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह है. 45 साल के आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को हुआ है. गोरखपुर से लगातार पांचवीं बार बीजेपी के सांसद हैं. पहली बार उन्होंने 1998 में लोकसभा का चुनाव जीता तब उनकी उम्र महज 26 साल थी.
4/6
योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व का चेहरा माने जाते हैं. 2007 में गोरखपुर में हुए दंगे में योगी आदित्यनाथ का नाम भी उछला था. 2008 में योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हमला हुआ था.
5/6
योगी आदित्यनाथ की बचपन की तस्वीर.
6/6
बचपन में कुछ ऐसे दिखते थे यूपी के 21वें सीएम बनने जा रहे योगी आदित्यनाथ.