टीवी एक्ट्रेस Dipika Kakkar के घर की Inside तस्वीरें, अंदर से दिखता है बहुत ही खूबसूरत
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 16 Apr 2021 02:49 PM (IST)
दीपिका कक्कड़
1/8
बिग बॉस का खिताब जीतने वाली दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने सिमर का 2 की शूटिंग में बिजी है. दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है. उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल है. जिसका नाम है दीपिका की दुनिया. इसमें दीपिका अपनी लाइफ के हर दिन की अपडेट अपने फैन्स के साथ शेयर करती है. आपने दीपिका की दिनचर्या तो बड़े करीब से देखी होगी लेकिन क्या आपने कभी उनके खूबसूरत घर को देखा है. अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको उनके घर की सैर करवाते हैं.
2/8
दीपिका को घर सजाने और खाना बनान बहुत पसंद है. इसलिए उनके घर में आपको सजावट का ढेर सारा सामान देखने को मिलेगा. दीपिका के घर का किचन भी काफी बड़ा है. किचन को एकदम मॉड्यूलर लुक दिया गया है. जहां जरूरत का हर सामान उपलब्ध होता है.
3/8
दीपिका का फ्लैट जिस बिल्डिंग में है उसी एक और मंजिल पर उनके सास-ससुर और नंनद भी रहती है. जिसका नाम है सबा.
4/8
दीपिका की अपनी ननंद सबा से बहुत ही अच्छी दोस्ती है
5/8
सास से भी उनका रिश्ता दिल से जुड़ा हुआ है. दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करती है.
6/8
दीपिका ने अपने घर में बहुत सारे आर्टीफीशियल प्लांट्स भी लगा रखे है. जो देखने में बहुत ही अच्छे लगते हैं.
7/8
दीपिका ने अपने इस खूबसूरत से घर को रस्ट और गोल्ड कलर से सजाया है. इसका लिंविंग एरिया बहुत ही बड़ा है. जहां उन्होंने एल शेप सोफा लगा रखा है. इसी के साथ उन्होंने यहां एक हाईबैक वाली चेयर को भी रखा है. जो घर को बेहद सुंदर लुक दे रही है.
8/8
दीपिका का घर बहुत ही हवादार है. और यहां बालकनी से बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिलता है. उनके पूरे घर को इस तरह से तैयार किया गया है कि सारी जगह नैचुरल हवा और सूरज की रोशन आ सके.