हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनजब इस बात से परेशान होकर Sapna Chaudhary ने की थी सुसाइड की कोशिश, बड़ी मुश्किल से बची थी जान!
जब इस बात से परेशान होकर Sapna Chaudhary ने की थी सुसाइड की कोशिश, बड़ी मुश्किल से बची थी जान!
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 05 Jun 2021 06:13 PM (IST)
Sapna Chaudhary
1/6
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. महज 12 साल की उम्र से स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहीं सपना आज घर-घर में जाना पहचाना नाम हैं.
2/6
सपना अपने गानों और ज़बरदस्त डांस के साथ ही विवादों के लिए भी जानी जाती हैं. आपको बता दें कि ऐसे ही एक विवाद के चलते सपना अपनी जान तक देने की कोशिश कर चुकी हैं. हालांकि, जैसे-तैसे डॉक्टर्स की टीम ने उनकी जान बचा ली थी.
3/6
असल में सपना ने साल 2016 में गुड़गांव में एक परफॉर्मेंस दी थी. इस दौरान सपना के एक गाने पर विवाद खड़ा हो गया था, आरोप लगे थे कि यह गाना जातिवाद को बढ़ावा देता है. इसके बाद सिंगर के ऊपर एफआईआर तक हुई और कहते हैं चौतरफा निंदा और कानूनी पचड़े के डर से सपना ने सुसाइड करने का प्रयास किया था.
4/6
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और डॉक्टर्स ने बड़ी मेहनत से उनकी जान बचाई थी. बहरहाल, खुद सपना ने बिग बॉस 11 में इस घटना का जिक्र करते हुए एक बड़े काम की बात बताई थी.
5/6
सपना के अनुसार, उन्हें इस घटना से यह सीख मिली कि लोगों की कही बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. दरअसल, सपना से सलमान खान ने बिग बॉस 11 में पूछा था कि आपने ऐसा कदम आखिर क्यों उठाया था? इस सवाल के जवाब में सपना ने यह बात कही थी, साथ ही कहा था कि उन्हें अपने किए पर पछतावा है.
6/6
बताते चलें कि सपना चौधरी पिछले साल अक्टूबर में मां बनी हैं. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है. सपना ने पिछले साल हरियाणवी सिंगर वीर साहू से गुपचुप शादी की थी. बेटे के जन्म के बाद सपना के शादीशुदा होने की बात सबको पता चली थी.