हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनSaif Amrita Pics: अमृता सिंह से पहली मुलाकात में सैफ अली खान ने किया था कुछ ऐसा, चिढ़ गई थीं एक्ट्रेस
Saif Amrita Pics: अमृता सिंह से पहली मुलाकात में सैफ अली खान ने किया था कुछ ऐसा, चिढ़ गई थीं एक्ट्रेस
Written By : ABP Live | Updated at : 27 May 2022 09:58 AM (IST)
सैफ अली खान और अमृता सिंह
1/6
एक वक्त था जब बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अमृता सिंह (Amrita Singh) के प्यार के चर्चे हर तरफ हुआ करते थे. दोनों ने साल 1991 में शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया था. लेकिन लोगों को साल 2004 में तब झटका लगा जब सैफ और अमृता सिंह ने तलाक लेकर अलग रहने का फैसला किया. आज दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं लेकिन इनसे जुड़े किस्से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे ही एक किस्सा इनकी पहली मुलाकात से जुड़ा आपको बताने जा रहे हैं...
2/6
अमृता सिंह और सैफ अली खान दोनों एक फोटोशूट के सिलसिले में मिले थे. उस वक्त सैफ बॉलीवुड में नए थे और अमृता उनसे काफी सीनियर थीं.
3/6
सैफ अली खान, अमृता सिंह को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे और किसी भी तरह वे उनके करीब रहना चाहते थे.
4/6
अब चूकि अमृता सिंह सैफ से काफी सीनियर थीं, ऐसे में उन्हें बतौर स्ट्रगलर एक बात सैफ की पसंद नहीं आई. दरअसल, फोटोशूट के दौरान सैफ अमृता के कंधे पर हाथ रख कर खड़े हो गए थे. हालांकि, अदाकारा ने उस वक्त उनसे कुछ कहा नहीं था.
5/6
शायद, अमृता के दिल में भी सैफ के लिए घंटी बज चुकी थी. तभी तो सैफ संग बाहर डिनर करने के उनके ऑफर को नकारते हुए उन्होने सैफ को अपने घर पर ही इनवाइट कर लिया.
6/6
कहा जाता है कि इस मुलाकात के कुछ समय के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया था.