हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनWhat!!! Sonakshi Sinha ने कर ली सगाई? रिंग फ्लॉन्ट करते हुए मिस्ट्री ब्वॉय के साथ शेयर कीं फोटोज़
What!!! Sonakshi Sinha ने कर ली सगाई? रिंग फ्लॉन्ट करते हुए मिस्ट्री ब्वॉय के साथ शेयर कीं फोटोज़
Written By : ABP Live | Updated at : 09 May 2022 11:43 AM (IST)
सोनाक्षी सिन्हा
1/5
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अचानक अपने फैंस को एक धमाकेदार गुड न्यूज़ दी है. सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी फोटोज़ शेयर की हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है.
2/5
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो एक मिस्ट्री ब्वॉय के साथ दिख रही हैं, हालांकि किसी भी फोटो में मिस्ट्री ब्वॉय का चेहरा नज़र नहीं आ रहा है. लेकिन हर फोटो में सोनाक्षी अपनी रिंग ज़रूर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.
3/5
इन फोटोज में सोनाक्षी की खुशी देखते ही बन रही है. तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है!!! मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है…और मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकतीं. विश्वास नहीं कर सकती ये इतना आसान था'.
4/5
आपको बता दें कि सोनाक्षी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिनके अफेयर के चर्चे कम ही होते हैं. ऐसे में अचानक रिंग फ्लॉन्ट करते हुए सोनाक्षी की इन फोटोज़ ने फैंस के बीच बेचैनी पैदा कर दी है.
5/5
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार फिल्म 'भुज द प्राइड' में नज़र आई थीं.