सुज़ैन एक बेहतरीन इंटीरियर डिज़ाइनर हैं जिन्होंने कई सेलेब्स के घर भी डिज़ाइन किए हैं. साल 2000 में इन्होंने ऋतिक रोशन से शादी की लेकिन 2013 में आकर दोनों का रिश्ता टूट गया. फिलहाल दोनों का तलाक हो चुका है.
2/6
वहीं सुजैन खान भी आज जुहू में स्पॉट की गईं जहां वो ब्राउन आउटफिट में दिखीं. ब्राउन टॉप और लोअर पहने सुजैन मास्क लगाए हुए भी नज़र आई.
3/6
स्पॉट हुई फातिमा लॉन्ग ब्लू फ्रिल ड्रेस में नज़र आई. कैजुअल लुक में फातिमा काफी अलग रही थीं. वो पहले से काफी ज्यादा पतली भी लग रही थीं. फातिमा इस वक्त अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क हैं. वो अक्सर जिम के बाहर स्पॉट की जाती हैं.
4/6
ख़बरें हैं कि फातिमा अब अनिल कपूर के साथ कोई प्रोजेक्ट साइन करने जा रही हैं. हालांकि इस तरह का कोई ऑफिशियल ऐलान अब तक नहीं किया गया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसको लेकर काम अभी चल रहा है और जल्द ही दोनों स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे.
5/6
आज फातिमा सना शेख मुंबई के जुहू इलाके में स्पॉट हुई जहां वो एक मीटिंग के लिए पहुंची थीं. कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी ये मीटिंग उनके आने वाले महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जुड़ी थी. हालांकि फातिमा ने इस बारे में कुछ नहीं कहा.
6/6
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख हाल ही में लूडो में नज़र आई थीं जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. वहीं अब उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी बातें मीडिया में हो रही हैं.