किस तरह गुज़रता है Deepika Padukone का दिन, एक्ट्रेस ने तस्वीरों के ज़रिए दिखाया
Written By : ABP Live | Updated at : 27 Jul 2022 10:42 PM (IST)
दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम
1/8
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शूटिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त एक्टिव रहती हैं. फोटोज़ और वीडियोज़ के जरिए ही दीपिका अपने फैंस को उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से रूबरू करवाती रहती हैं.
2/8
दीपिका के सोशल मीडिया पर फैंस की भी पैनी नज़र रहती है तभी तो एक्ट्रेस के पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं.
3/8
अब दीपिका ने अपने इंस्टग्राम पर कैमरे के पीछे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में दीपिका शूट के लिए तैयार होती दिख रही हैं. फोटोज़ देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दीपिका किसी विज्ञापन की तैयारी कर रही हैं.
4/8
इन फोटोज़ को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरे दिन अक्सर कुछ इस तरह नज़र आते हैं'. इस कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने कैमरे वाली इमोजी शेयर की है.
5/8
बात करें वर्क फ्रंट की तो दीपिका जल्द ही 'पठान' में नज़र आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ उनके दोस्त और को-एक्टर रह चुके शाहरुख खान लीड रोल में होंगे.
6/8
'पठान' से दीपिका का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है जिसमें एक्ट्रेस बंदूक ताने नज़र आ रही हैं. फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज़ होगी.
7/8
वैसे दीपिका अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई ही रहती हैं. फिर चाहें वो अपने काम की वजह से हों या अपने पति की वजह से.
8/8
इस वक्त वो अपने पति रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं. फोटोशूट रणवीर ने करवाया है और ट्रोल सोशल मीडिया पर दीपिका को भी किया जा रहा है.