Kiara Advani से लेकर Salman Khan तक ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आते ही बदला था अपना नाम
Written By : abp news | Updated at : 20 Oct 2021 09:10 PM (IST)
कियारा, सलमान खान
1/5
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम पहले अश्विनी शेट्टी था. आपको बता दें, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी एक ज्योतिषी भी हैं. 90 के दशक में शिल्पा का नाम बदलने का फैसला उनकी मां ने ही लिया था क्योंकि उनकी बेटी के लिए अंक ज्योतिष के अनुसार करियर में बेहतर संभावनाएं थीं.
2/5
जगदीप आडवाणी और जेनेवीव जाफरी के घर जन्मी कियारा ने साल 2014 में अपनी पहली फिल्म फगली की रिलीज से पहले अपना नाम आलिया से कियारा में बदल लिया. मीडिया रिपोर्ट की मानें को कियारा को नाम बदलने सलाह सलमान खान ने दी थी.
3/5
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का नाम वास्तव में काफी बड़ा था. सलमान खान का असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान था. सलमान खान ने फिल्मों में आने के बाद अपने पूरे नाम के अंतिम भाग का उपयोग करना बेहतर समझा.
4/5
अजय देवगन का पूरा नाम विशाल वीरू देवगन था. जब अजय ने साल 1991 में फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया, तो उन्होंने नाम विशाल से बदलकर अजय कर लिया.
5/5
ये तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद बॉलीवुड के असली खिलाड़ी ने अपना नाम राजीव हरिओम भाटिया से बदलकर अक्षय कुमार कर लिया था. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी - हरिओम एंटरटेनमेंट के लिए अपने असली नाम का इस्तेमाल किया.