एक्सप्लोरर
पिता और भाई थे सुपरस्टार, फिर भी फ्लॉप रहा इस एक्टर का करियर, सालों बाद एक फोन ने यूं बदली किस्मत
Guess Who: आज हम आपको बॉलीवुड के उस एक्टर से मिलवा रहे हैं. जिनके पिता और भाई सुपरस्टार रहे, बावजूद इसके वो इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से धाक नहीं जमा पाए. आपने पहचाना?
बॉलीवुड में हर दिन हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं. लेकिन कामयाबी कुछ ही लोगों को मिलती है. आज हम जिस सितारे की बात करने जा रहे हैं. उनका नाता एक सुपरस्टार की फैमिली से रहा. यही वजह है कि वो इंडस्ट्री में कदम तो रख पाए, लेकिन अपने पिता और भाई जैसा स्टारडम हासिल नहीं कर पाए. क्या अब आप पहचान पाए....
1/8

हालांकि इस एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम भी किया. लेकिन फिर उनका करियर ऐसा डगमगाया कि वो पांच साल तक घर पर बैठे रहे. ऐसे में एक दिन उनको फोन आया और फिर इसी फोन कॉल ने ही एक्टर की किस्मत बदल दी. आज ये सितारा शानदार कमबैक करके लोगों के दिलों पर छाया हुआ है.
2/8

दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘एनिमल’ में अपनी खूंखार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने वाले एक्टर बॉबी देओल की. एक्टर कल यानि 27 जनवरी को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. ऐसे में हम आपको उनकी सफलता की कहानी बता रहे हैं.
Published at : 26 Jan 2025 09:47 PM (IST)
और देखें

























