एक्सप्लोरर

UP Election 2022: योगी सरकार पर बरसीं डिंपल यादव, जया बच्चन ने भी साधा निशाना

डिंपल यादव और पल्लवी पटेल

1/8
उत्तर प्रदेश में चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है. अब बाकी के बचे तीन चरणों के लिए नेता धुंआधार रैलियां कर रहे हैं. इस बीच आज अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव भी चुनावी कैंपेन के लिए निकलीं. समाजवादी पार्टी नेता डिंपल ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और जब सपा की सरकार बनेगी तो घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा साथ ही सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.

2/8
शुक्रवार को सिराथू में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार, अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल के समर्थन में आयोजित सभा में डिंपल यादव ने यह बात कही. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए कहा,‘‘ सिराथू के बेटे ने तो धोखा दे दिया, लेकिन मेरा मानना है कि सिराथू की जनता अब बहू (पल्लवी पटेल) को मौका देने वाली है क्योंकि ये समझती हैं कि परिवार कैसे चलाया जाता है और आप सबकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं.’’

3/8
डिंपल यादव ने हाथरस और उन्नाव समेत राज्य में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी को महिलाओं की हितैषी बताया और कहा कि सपा की सरकार बनने पर महिला सुरक्षा पर विशेष रूप से काम किया जाएगा और हर गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए पुलिस में अलग सुरक्षा इकाई बनाई जाएगी.

4/8
डिंपल यादव ने कहा कि मौजूदा डबल इंजन की सरकार में जंग लग गया है और ऐसी जंग लगी सरकार को हटाकर उत्तर प्रदेश को पटरी पर लाने का समय आ गया है. उन्होंने कहा, ' इस बार तीन बहुएं एक साथ आई हैं, सिराथू की बहू पल्लवी पटेल हैं, इलाहाबाद की बहू जया बच्‍चन है और राज्य की बहू मैं हूं.'

5/8
इसके पहले समाजवादी पार्टी की सांसद और 1970 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन ने अपने संबोधन की शुरुआत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को इस प्रदेश की छोटी बहू का संबोधन देते हुए खुद को बड़ी बहू बताया.

6/8
जया बच्चन ने कहा, 'अमिताभ जब यहां से चुनाव लड़ रहे थे तब मैंने कहा था कि मैं आपकी बहू हूं, पहली बार आई हूं और मुंह दिखाई में मेरे पति को वोट दीजिए, उसके बाद यहां ज्यादा आना नहीं हुआ, आज फिर पल्‍लवी के लिए आई हूं.......उन्हें वोट दीजिए.’’

7/8
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 1985 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और तब जया बच्‍चन उनके चुनाव प्रचार में आई थीं. बच्‍चन वह चुनाव जीत गये थे.

8/8
जया बच्‍चन ने दावा किया कि अब भाजपा की सरकार जाएगी और सपा की सरकार आएगी. अपने संबोधन में सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने कहा कि इस बार लड़ाई आरक्षण बचाने, नौजवानों को रोजगार देने, लावारिस पशुओं को खूंटे से बांधकर किसानों के खेतों में फसल लहलहाने, महिला सुरक्षा और बच्‍चों की शिक्षा और संविधान को बचाने की लड़ाई है.

चुनाव 2026 फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'

सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'

21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ

Embed widget