एक्सप्लोरर
14 बार असफलता फिर भी नहीं मानी हार, CDS-SSB पास कर 24 साल के किशु बने सेना में लेफ्टिनेंट
बिहार के सारण जिले के 24 वर्षीय किशु सिंह ने लगातार असफलताओं के बावजूद सेना में अफसर बनने का सपना नहीं छोड़ा. जिसके बाद आखिरकार 14वें प्रयास में उन्हें एसएसबी में सफलता मिली.
किसी भी कंपटीशन एग्जाम में कई बार एक या दो बार असफल होने के बाद उम्मीदवार अपना रास्ता बदल लेते हैं. वहीं बिहार के सारण जिले के 24 वर्षीय किशु सिंह ने लगातार असफलताओं के बावजूद सेना में अफसर बनने का सपना नहीं छोड़ा. एनडीए समेत डिफेंस फोर्सज में भर्ती के लिए उन्होंने कई प्रयास किए, लेकिन बार-बार एसएसबी के स्तर पर उन्हें निराशा हाथ लगी. इसके बाद भी उन्होंने अपनी कमियों को समझ कर तैयारी की. वहीं आखिरकार 14वें प्रयास में उन्हें एसएसबी में सफलता मिली और अब वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन चुके हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement






























