एक्सप्लोरर

BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त

बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन 43/2025 के तहत एलडीसी भर्ती की टंकण-कंप्यूटर परीक्षा और 25 फरवरी का दस्तावेज सत्यापन रद्द कर दिया है. जानें यह परीक्षा दोबारा कब होगी?

बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने विज्ञापन संख्या 43/2025 के तहत निम्नवर्गीय लिपिक यानी एलडीसी भर्ती से जुड़ी टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन को रद्द कर दिया है. आयोग ने इसके पीछे की वजह तकनीकी कारण बताया है. हालांकि, नोटिस में तकनीकी समस्या की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है. नई परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की तारीख जल्द जारी की जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

निम्नवर्गीय लिपिक यानी एलडीसी के पद पर सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है. बीपीएससी ने विज्ञापन संख्या 43/2025 के तहत चल रही भर्ती प्रक्रिया में टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा को निरस्त कर दिया है. वहीं, इस परीक्षा के आधार पर जिन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था, उनका सत्यापन भी अब मान्य नहीं रहेगा. आयोग ने अपने नोटिस में परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन रद्द करने की वजह तकनीकी कारण बताई है. हालांकि, तकनीकी समस्या की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

17 और 18 जनवरी को हुई थी परीक्षा

बीपीएससी की ओर से एलडीसी भर्ती के तहत टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जनवरी 2026 को अलग-अलग पालियों में किया गया था. इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के टाइपिंग और कंप्यूटर संबंधी कौशल की जांच की गई थी. इसके परिणाम के आधार पर आगे की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था. अब आयोग ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए इस परीक्षा को ही रद्द कर दिया है. इसका सीधा मतलब है कि इस परीक्षा के आधार पर तैयार किया गया परिणाम भी अब प्रभावी नहीं रहेगा.

25 फरवरी का दस्तावेज सत्यापन भी रद्द

टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा के परिणाम के आधार पर जिन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था, उन्हें भी तगड़ा झटका लगा है. इन अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 25 फरवरी 2026 को कराया गया था. बीपीएससी ने अब इस दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को भी निरस्त कर दिया है. आयोग की ओर से नई तारीख और आगे की प्रक्रिया की जानकारी बाद में दी जाएगी.

क्या फिर देना होगा टाइपिंग टेस्ट?

बीपीएससी के मौजूदा फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिन उम्मीदवारों ने जनवरी में टंकण एवं कंप्यूटर जांच परीक्षा दी थी, उन्हें क्या दोबारा परीक्षा देनी होगी? बता दें कि आयोग ने परीक्षा की नई तारीख अभी घोषित नहीं की है. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को दोबारा टंकण-कंप्यूटर परीक्षा देनी होगी या आयोग किसी दूसरी प्रक्रिया के जरिए आगे बढ़ेगा. अभ्यर्थियों को इस संबंध में बीपीएससी के अगले आधिकारिक नोटिस का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखिरी मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
UP युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
स्पोर्ट्स कोटा से CRPF में 521 पदों पर भर्ती, जानें कौन है एलिजिबल
स्पोर्ट्स कोटा से CRPF में 521 पदों पर भर्ती, जानें कौन है एलिजिबल
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती
झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती
Advertisement

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget