एक्सप्लोरर

Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम

Fridge Cooling System : फ्रिज हर समय कूलिंग नहीं करता है.  वह कुछ देर चलता है, फिर खुद बंद हो जाता है और जरूरत पड़ने पर दोबारा शुरू भी हो जाता है.

Fridge Cooling System : गर्मी हो या सर्दी, फ्रिज हमारे किचन में लगातार अपना काम करता रहता है. कभी इसमें ठंडी बोतलें रखी जाती हैं, तो कभी सब्जियां, दूध और बचा हुआ खाना, लेकिन फ्रिज हर समय कूलिंग नहीं करता है.  वह कुछ देर चलता है, फिर खुद बंद हो जाता है और जरूरत पड़ने पर दोबारा शुरू भी हो जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर ऐसा कैसे होता है. फ्रिज के अंदर ऐसा कौन-सा सिस्टम लगा है, जो लगातार तापमान पर नजर रखता है और तय करता है कि कब कूलिंग करनी है और कब उसे रोक देना है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि फ्रिज को कैसे पता चलता है कि कब ठंडा करना बंद करना है और इसके अंदर कौन सा सिस्टम लगा है. 

फ्रिज को कैसे पता चलता है कि कब ठंडा करना बंद करना है?

फ्रिज के अंदर लगा थर्मोस्टेट तापमान पर लगातार नजर रखता है और इसी के आधार पर तय करता है कि कूलिंग कब बंद या शुरू करनी है. यह लगातार अंदर के तापमान को मॉनिटर करता है. जब फ्रिज के अंदर तापमान तय स्तर तक पहुंच जाता है, तो थर्मोस्टेट कंप्रेसर को बंद कर देता है, जिससे कूलिंग रुक जाती है. वहीं, जब दरवाजा खुलने, गर्म सामान रखने या दूसरी वजहों से अंदर का तापमान बढ़ने लगता है, तो थर्मोस्टेट कंप्रेसर को दोबारा चालू कर देता है. इसके बाद रेफ्रिजरेंट कूलिंग सिस्टम में घूमता है और अंदर की गर्मी को बाहर निकालकर फ्रिज को फिर से ठंडा करता है. 
 
कैसे शुरू होती है कूलिंग?

फ्रिज के कूलिंग सिस्टम का मुख्य हिस्सा कंप्रेसर होता है. यह रेफ्रिजरेंट गैस को खींचकर उसे कंप्रेस करता है, जिससे उसका दबाव और तापमान बढ़ जाता है. इसके बाद गर्म रेफ्रिजरेंट गैस बाहर लगे कंडेंसर कॉइल में जाती है. यहां वह आसपास की हवा के संपर्क में आकर अपनी गर्मी छोड़ती है और धीरे-धीरे तरल में बदल जाती है. 

अंदर की गर्मी को बाहर कैसे किया जाता है?

इसके बाद तरल रेफ्रिजरेंट कम दबाव वाले हिस्से यानी इवैपोरेटर कॉइल में पहुंचता है. यहां यह फिर से गैस में बदलने लगता है. इस प्रक्रिया के दौरान रेफ्रिजरेंट फ्रिज के अंदर मौजूद गर्मी को सोखता है. इससे फ्रिज के अंदर की हवा और उसमें रखा सामान ठंडा होने लगता है. 

यह भी पढ़ें - Fridge Buying Tips: 4 लोगों की फैमिली के लिए लेना है फ्रिज, जानें बजट और सही कैपेसिटी

ठंडक पूरी होते ही रुक जाता है कंप्रेसर

जब फ्रिज के अंदर तापमान थर्मोस्टेट की तय सीमा तक पहुंच जाता है, तो सेंसर इसकी जानकारी देता है और कंप्रेसर बंद हो जाता है. इसके बाद जब दरवाजा बार-बार खुलने, गर्म सामान रखने या दूसरी वजहों से अंदर का तापमान बढ़ता है, तो थर्मोस्टेट फिर कंप्रेसर को चालू कर देता है. इसके साथ ही रेफ्रिजरेशन साइकल दोबारा शुरू हो जाता है. 

फ्रिज का कूलिंग साइकल ऐसे चलता है

रेफ्रिजरेंट पहले कंप्रेसर में कंप्रेस होता है, फिर कंडेंसर कॉइल में जाकर गर्मी बाहर छोड़ता है और तरल बन जाता है. इसके बाद यह इवैपोरेटर कॉइल में पहुंचता है, जहां गर्मी को सोखकर फिर गैस में बदल जाता है. यह गैस वापस कंप्रेसर में पहुंचती है और यही प्रक्रिया बार-बार दोहराई जाती है. इसी बंद सिस्टम की वजह से फ्रिज लगातार अंदर की ठंडक बनाए रखता है. 

यह भी पढ़ें - Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget