चांद-तारों की दुनिया में जाने का देख रहे सपना तो 12वीं के बाद करें ये कोर्स
Career in Space Science: अगर आपको साइंस, मैथ्स और तकनीक में रुचि है तो अंतरिक्ष विज्ञान आपके लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है.
Written By : एबीपी लाइव | Updated at : 27 Feb 2024 06:43 AM (IST)
भारत के कदम भी अंतरिक्ष के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में तमाम युवाओं के मन में इसके प्रति जिज्ञासा बढ़ी है. अंतरिक्ष विज्ञान एक बेहद ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है जो आपको ब्रह्मांड की खोज करने का मौका देता है.
1/5
अगर आपको विज्ञान, गणित, और तकनीक में रुचि है तो अंतरिक्ष विज्ञान आपके लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है.
2/5
12वीं क्लास करने के बाद आप एयरोनॉटिक्स, एविएशन, एस्ट्रोफिजिक्स, एयरोस्पेस, एयरोनॉटिकल आदि में ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स कर सकते हैं. आप इन कोर्स में पीएचडी भी कर सकते हैं.
3/5
इन कोर्स में दाखिला लेने के लिए छात्र के पास 12वीं क्लास में मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री होनी चाहिए.
4/5
ये कोर्स करने के बाद आपकी जॉब इसरो, नासा समेत अलग-अलग स्पेस एजेंसियो में लग सकती है. इन एजेंसियों में आपका चयन परीक्षा के आधार पर होगा.
5/5
चयन हो जाने के बाद उम्मीदवार को कड़ी ट्रेनिंग प्रदान की जाती है. ट्रेनिंग के वक्त वातावरण को पूरी तरह से अंतरिक्ष की तरह बनाया जाता है.