एक्सप्लोरर

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 तय समय से पहले आ सकता है परिणाम, कॉपियों की जांच लगभग पूरी

बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. कॉपियों की जांच तेजी से पूरी हो रही है, ऐसे में इस बार परिणाम तय समय से पहले जारी हो सकता है.जानें कैसे कर सकते हैं चेक ?

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • 12 वीं का रिजल्ट मार्च के तीसरे/चौथे हफ्ते में आ सकता है.

बिहार बोर्ड के लाखों छात्र इस समय 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच बोर्ड की तरफ से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है. इस बार रिजल्ट जल्दी जारी हो सकता है क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेजी से पूरी की जा रही है.बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने से पहले की अंतिम प्रक्रियाओं में जुटा हुआ है.

तेजी से चल रही है कॉपियों की जांच

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहले ही कॉपियों की जांच के लिए समय सीमा तय कर दी थी. इंटर यानी 12वीं की कॉपियों की जांच 10 मार्च तक और मैट्रिक यानी 10वीं की कॉपियों की जांच 13 मार्च तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया था. बताया जा रहा है कि इंटर की 60 प्रतिशत से ज्यादा कॉपियों की जांच पहले ही पूरी हो चुकी है. इससे साफ है कि इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है और बोर्ड रिजल्ट तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

आंसर-की जारी होने के बाद आपत्तियों का निपटारा

बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के ऑब्जेक्टिव सवालों की प्रोविजनल आंसर-की भी जारी कर दी थी. इसके बाद छात्रों को अपने उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था.अब बोर्ड इन आपत्तियों की जांच कर रहा है. जब सभी आपत्तियों का निपटारा हो जाएगा तो अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी जरूरी


रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड एक अहम प्रक्रिया पूरी करता है जिसे टॉपर वेरिफिकेशन कहा जाता है. इसमें जिन छात्रों के सबसे ज्यादा अंक आने की संभावना होती है, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. इस दौरान उनके विषयों से जुड़े कुछ सवाल पूछे जाते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रिजल्ट पूरी तरह सही है और उसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बोर्ड आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी करता है.

यह भी पढ़ें -  दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में निकली 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कहां करना होगा अप्लाई?

कब तक आ सकता है रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच जारी कर सकता है. वहीं 10वीं का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च के बीच आने की संभावना है. हालांकि अगर बाकी प्रक्रियाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं तो बोर्ड तय तारीख से पहले भी रिजल्ट घोषित कर सकता है.

ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
स्कूल रैंकिंग में दिल्ली का दबदबा, सरकारी से लेकर प्राइवेट तक टॉप पर
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
महाराष्ट्र: MPSC का बड़ा फैसला, विभाग ने टाली मुख्य परीक्षा
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
यूपी में आज कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? जानें मौसम अपडेट
यूपी में आज कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? जानें मौसम अपडेट
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
Embed widget