एक्सप्लोरर

NCERT 9वीं इंग्लिश की किताब में भी हुए बड़े बदलाव, इन लेखकों को दी गई ज्यादा जगह

नई किताब में भारतीय लेखकों की रचनाओं को पहले से ज्यादा महत्व दिया गया है, ताकि छात्र अपने देश के साहित्य और विचारों से बेहतर तरीके से परिचित हो सकें. इसके साथ ही पाठ्यक्रम का बोझ भी कम किया गया है.

एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की अंग्रेजी की नई पाठ्यपुस्तक जारी की है. नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होने वाली इस किताब में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब अंग्रेजी की दो किताबों की जगह केवल एक ही किताब पढ़ाई जाएगी और पाठों की संख्या भी पहले की तुलना में काफी कम कर दी गई है. नई किताब में भारतीय लेखकों की रचनाओं को पहले से ज्यादा महत्व दिया गया है, ताकि छात्र अपने देश के साहित्य और विचारों से बेहतर तरीके से परिचित हो सकें. इसके साथ ही पाठ्यक्रम का बोझ भी कम किया गया है, जिससे छात्रों के स्कूल बैग और पढ़ाई का दबाव दोनों कम हो सके. 

ये भी पढ़ें-यूपी में कितनी होती है लेखपाल की सैलरी, क्या 8वें वेतन आयोग से इन्हें भी मिलेगा फायदा?

कावेरी नाम से आई नई इंग्लिश की बुक

एनसीईआरटी ने कक्षा 8 की नई इंग्लिश की बुक का नाम कावेरी रखा है. यह किताब पहले से पढ़ाई जा रही इंग्लिश की दो बुक Beehive और Moments की जगह लेगी. नई बुक को नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 और राष्ट्रीय विद्यालय शिक्षा पाठ्यक्रम ढांचा के आधार पर तैयार किया गया है. इस किताब की शुरुआत राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति की 2004 में प्रकाशित बुक How I Taught My Grandmother to Read and Other Stories से ली गई एक कहानी से होती है. इस कहानी में उन्होंने अपने बचपन की यादों और अपनी दादी को पढ़ना सिखाने के अनुभव को शेयर किया है. अधिकारियों के अनुसार, पहले कक्षा 9 के लिए इंग्लिश की दो किताबें पढ़ाई जाती थी, जिनमें कुल 29 पाठ शामिल थे. इनमें से 15 पाठ विदेशी लेखकों के थे. अब नई व्यवस्था में किताबों की संख्या घटाकर एक कर दी गई है और पाठों की कुल संख्या भी 29 से कम करके 16 कर दी गई है. नई बुक में भारतीय और विदेशी लेखकों की रचनाओं को लगभग बराबर जगह दी गई है, लेकिन भारतीय लेखकों की उपस्थिति पहले की तुलना में ज्यादा दिखाई देती है. 

भारतीय लेखकों की रचनाओं को मिली प्रमुख जगह 

नई बुक में कई प्रमुख भारतीय लेखकों की रचनाएं शामिल की गई है. इनमें तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती, राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति, नागा लेखिका टेम्सुला आओ नोबेल पुरस्कार विजेता कवि रवींद्रनाथ टैगोर और असमिया उपन्यासकार मित्रा फुकन जैसे नाम शामिल हैं. इन रचनाओं के जरिए छात्रों को भारतीय समाज, संस्कृति और जीवन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं के बारे में पढ़ने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा किताब में भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े तत्व भी शामिल किए गए हैं. 

विदेशी लेखकों की भी रचनाएं शामिल 

नई बुक में छह विदेशी लेखकों की रचनाएं भी शामिल की गई है. इनमें अमेरिकी कवि डेविड रोथ, अंग्रेजी कवि चार्ल्स स्वैनख् अमेरिकी बाल लेखिका ब्रायना टी. पर्किन्स, कवि रॉबर्ट लैंगली, लेखिका माया एंथोनी और सिंगापुर में रहने वाली लेखिका आईरीन चुआ की रचनाएं शामिल है. इसके अलावा फेमस लेखक ओ. हेनरी की मशहूर कहानी द लास्ट लीफ को भी नई किताब में जगह दी गई है.

ये भी पढ़ें-बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget