37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
Hansika Motwani Networth: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं. उनके पास करोड़ों की संपत्ति है. एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा, ब्रांड डील और बिजनेस से का तगड़ी कमाई करती हैं.

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर एक खास पहचान बनाई है, वो इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और धीरे-धीरे साउथ फिल्मों की बड़ी एक्ट्रेस बन गईं.
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका मोटवानी की कुल संपत्ति करीब 37 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और अलग-अलग बिजनेस हैं. एक्टिंग के अलावा हंसिका ने दूसरे कामों में भी इन्वेस्ट किया है. वह कई ब्रांड्स के साथ काम करती हैं और रियल एस्टेट समेत कुछ बिजनेस प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी हुई हैं. इसी वजह से उनकी कमाई के कई अलग-अलग स्रोत हैं.
फिल्मों से होती है अच्छी कमाई
हंसिका मोटवानी की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों और एक्टिंग प्रोजेक्ट्स से आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक फिल्म के लिए करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं. हंसिका को सबसे पहले पहचान टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' से मिली थी. इसके बाद वह फिल्म 'कोई मिल गया' में भी नजर आई थीं. समय के साथ उन्होंने साउथ फिल्मों में अपनी खास पहचान बना ली.
View this post on Instagram
ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से भी होती है तगड़ी कमाई
फिल्मों के अलावा हंसिका मोटवानी कई बड़े ब्रांड्स के साथ भी जुड़ी हुई हैं. वो ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशन के जरिए भी अच्छी कमाई करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कामों से वो करीब 20 लाख से 25 लाख रुपये तक कमाती हैं. इसके साथ ही वह कुछ बिजनेस प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी हुई हैं.
एक्ट्रेस के पास है लग्जरी कारें प्रॉपर्टीज
हंसिका मोटवानी को लग्जरी कारों का भी काफी शौक है. उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं, जिनमें रोल्स-रॉयस फैंटम और मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास जैसी कारें शामिल बताई जाती हैं. साल 2024 में उन्होंने खुद को बीएमडब्ल्यू 630आई जीटी कार भी गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत करीब 75.50 लाख रुपये बताई गई थी. इसके अलावा हंसिका ने समय के साथ कई प्रॉपर्टी और दूसरी चीजों में भी इन्वेस्ट किया है.
View this post on Instagram
पर्सनल लाइफ को लेकर खबरो में हैं एक्ट्रेस
हाल ही में हंसिका मोटवानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं. खबरों के मुताबिक, मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उन्हें और उनके बिजनेसमैन पति सोहेल खटूरिया को तलाक दे दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान हंसिका ने किसी तरह की स्ट्रिधन या गुजारा भत्ता की मांग भी नहीं की.

दोनों की शादी 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मंडोटा फोर्ट में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. काम की बात करें तो हंसिका हाल ही में फिल्म 'गार्डियन' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने अपरना का किरदार निभाया. इससे पहले वह मोहनलाल के साथ फिल्म 'विलेन' में भी काम कर चुकी हैं, जिसका निर्देशन बी. उन्नीकृष्णन ने किया था.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























