एक्सप्लोरर

'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस

Rahul Gandhi Slams PM Modi: एलपीजी संकट को लेकर संसद परिसर में राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान सांसदों ने 'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब' जैसे नारे लगाए गए.

देश में एलपीजी सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर संसद में गुरुवार को विपक्ष ने सरकार को घेरा. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया, जबकि संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने सिलेंडर संकट को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

एलपीजी किल्लत पर चर्चा की मांग
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में एलपीजी की कमी को लेकर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया. विपक्ष का कहना है कि देश के कई हिस्सों में सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और इस पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए.

सरकार बोली - जवाब देने को तैयार
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और सरकार इस पर जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सरकार जवाब नहीं देना चाहती. जैसे ही संबंधित मंत्री सदन में आएंगे, सरकार इस मुद्दे पर जवाब देगी.

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
एलपीजी संकट को लेकर संसद परिसर में राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान सांसदों ने 'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब' जैसे नारे लगाए और सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.

प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का हमला
राहुल गांधी ने कहा, "आम तौर पर प्रक्रिया होती है कि आप बात करने के लिए कह सकते हैं. इसलिए मैंने देश में LPG गैस और तेल की स्थिति के बारे में बयान देने की इजाजत मांगी.... लेकिन एक नई प्रक्रिया शुरू हुई है कि पहले मंत्री तय करेंगे, फिर मैं बोलूंगा, फिर मंत्री जवाब देंगे... असल में मुख्य बात यह है कि गैस, सारा फ्यूल एक समस्या बनने वाला है क्योंकि असल में हमारी एनर्जी सिक्योरिटी से कॉम्प्रोमाइज किया गया है. गलत विदेश नीति ने यह समस्या पैदा की है...अब हमें तैयारी करनी होगी. हमारे पास अभी भी थोड़ा समय बचा है."

उन्होंने आगे कहा,"सरकार और प्रधानमंत्री को तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, नहीं तो करोड़ों लोगों को बहुत बड़ा नुकसान होगा...हम एक अस्थिर समय में जा रहे हैं. इस दौरान आपको अपनी सोच बदलनी होगी. मैं सरकार को यह सुझाव दे रहा हूं कि अब उन्हें गहराई से सोचना शुरू करना होगा और यह पक्का करना होगा कि हमारे लोगों को भारी नुकसान न हो. मैं कोई राजनीतिक बयान नहीं दे रहा हूं. मुझे दिख रहा है कि एक बड़ी समस्या आने वाली है...समस्या यह है कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री के रूप में काम नहीं कर पा रहे हैं..."

ऊर्जा सुरक्षा पर भी जताई चिंता
राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में ईंधन एक बड़ी समस्या बन सकता है क्योंकि देश की ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित हो चुकी है. उनके अनुसार गलत विदेश नीति के कारण यह स्थिति बनी है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास अभी तैयारी करने के लिए थोड़ा समय है, इसलिए प्रधानमंत्री और सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए, वरना करोड़ों लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Jorhat Election 2026: विधानसभा चुनाव के लिए तैयार जोरहाट; मतदान सुनिश्चित करने अधिकारियों की तैनाती
विधानसभा चुनाव के लिए तैयार जोरहाट; मतदान सुनिश्चित करने अधिकारियों की तैनाती
'इस फैसले को और टाला नहीं जा सकता...' PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल
'इस फैसले को और टाला नहीं जा सकता...' PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
धार्मिक परंपराओं पर सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन की सुनवाई पूरी, केंद्र ने कहा - 'SC के कुछ फैसलों से डॉ. अंबेडकर भी हैरान हो जाते'
धार्मिक परंपराओं पर सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन की सुनवाई पूरी, केंद्र ने कहा - 'SC के कुछ फैसलों से डॉ. अंबेडकर भी हैरान हो जाते'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: 40 दिन बाद... सुपरपावर का 'सुपर सरेंडर' ?| Iran-israel War | Middle East War | Trump
UP: Pilibhit में मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा बेटा, डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Chitra Tripathi: ट्रंप का सरेंडर या ईरान की कूटनीतिक फतह? | Iran US Israel War Ceasefire
Bharat Ki Baat: सीजफायर के बाद क्या थम जाएगी जंग ? | Iran US Israel War
Sandeep Chaudhary: Trump-ईरान दोस्ती या फिर कोई बड़ी साजिश? | Pakistan | US Iran War Ceasefire
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
Nitish Kumar Rajya Sabha Live: आज दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, कल शपथ ग्रहण, बिहार में BJP किसे बना रही CM?
आज दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, कल शपथ ग्रहण, बिहार में BJP किसे बना रही CM?
Kerala Assembly Election 2026: केरल चुनाव में इन VIP सीटों पर सबकी नजरें, जानें कौन-कौन से नेता कहां से लड़ रहे चुनाव?
केरल चुनाव में इन VIP सीटों पर सबकी नजरें, जानें कौन-कौन से नेता कहां से लड़ रहे चुनाव?
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
अभिषेक-हेड को जाल में फंसाने वाली वो गेंद, जिसे 4 दिन से सीख रहे थे मोहम्मद शमी; कोच ने किया खुलासा
अभिषेक-हेड को जाल में फंसाने वाली वो गेंद, जिसे 4 दिन से सीख रहे थे मोहम्मद शमी; कोच ने किया खुलासा
Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'पुष्पा 2' से नंबर 1 का ताज छिन पाएगी 'धुरंधर 2'? जानें- इसके लिए रणवीर सिंह की फिल्म को और कितना कमाना होगा?
'धुरंधर 2' बन पाएगी देश की नंबर 1 फिल्म? जानें- 'पुष्पा 2' को मात देने के लिए कितना कमाना होगा?
Lung Cancer New Treatment: लंग कैंसर और मांसपेशियों की कमजोरी का एक साथ होगा इलाज, वैज्ञानिकों ने खोजी नई तकनीक
लंग कैंसर और मांसपेशियों की कमजोरी का एक साथ होगा इलाज, वैज्ञानिकों ने खोजी नई तकनीक
NPS Trust Recruitment 2026: एनपीएस ट्रस्ट भर्ती शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई
एनपीएस ट्रस्ट भर्ती शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई
Embed widget