एक्सप्लोरर

मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव उत्तराखंड के मसूरी में सात फेरे लेंगे. तो आइए जानते कि कुलदीप की शादी में मेहमान की लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं. इसके अलावा खाने में क्या-क्या है.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. उनकी शादी उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी में होने जा रही है. इस भव्य आयोजन के लिए मसूरी के प्रतिष्ठित सवाय होटल को पूरी तरह बुक कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव और उनकी मंगेतर वंशिका की शादी की रस्में 13 और 14 मार्च को संपन्न होंगी. शादी हिंदू परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित की जाएगी.

शादी का कार्यक्रम

शादी से जुड़े कार्यक्रम 13 मार्च से शुरू होंगे. इस दिन हल्दी, हाथ और मंगल स्नान जैसी पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी. वहीं 14 मार्च को मुख्य समारोह होगा, जब रात के समय सात फेरे लेकर कुलदीप यादव और वंशिका वैवाहिक बंधन में बंधेंगे.

मसूरी में शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें कई खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है.

होटल और मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम

इस शाही शादी के लिए सवाय होटल के लगभग 80 कमरे मेहमानों के लिए बुक किए गए हैं. इसके अलावा मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था जेडब्ल्यू मैरियट मसूरी और फॉर्च्यून होटल में भी की गई है.

होटल परिसर में भव्य मंडप, संगीत समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए विशेष सजावट की गई है. आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरी व्यवस्था को भव्य और पारंपरिक अंदाज में तैयार किया गया है. इस शादी में लगभग 200 खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें कई बड़े क्रिकेटर, उद्योगपति और फिल्मी जगत की हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं.

खाने में मिलेगा पहाड़ी स्वाद

चूंकि शादी उत्तराखंड में हो रही है, इसलिए मेहमानों के लिए मेन्यू में पहाड़ी व्यंजनों को खास जगह दी गई है. जानकारी के अनुसार एक प्लेट खाने की कीमत करीब 6000 रुपये से अधिक रखी गई है.

मेन्यू में मडुवे की रोटी, लाल चावल, गहत की दाल, फाणु, चैंसू, कंडाली का साग, कुमाऊंनी रायता, भांग की चटनी और झंगोरे की खीर जैसे पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन शामिल होंगे. वहीं नाश्ते में इडली-डोसा, छोले-भटूरे और पोहा जैसे लोकप्रिय व्यंजन भी परोसे जाएंगे.

मेहमानों के लिए लग्जरी ट्रांसपोर्ट

शादी में आने वाले मेहमानों के लिए देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से मसूरी तक पहुंचाने के लिए लग्जरी गाड़ियों का विशेष इंतजाम किया गया है.

कुलदीप गुरुवार (12 मार्च) को अपने परिवार के साथ देहरादून पहुंच चुके हैं. वहां से वह मसूरी जाएंगे. अब मेहमानों का आना भी शुरू हो जाएगा. इस शाही शादी को लेकर मसूरी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

यह भी पढ़ें: मुश्किल में हार्दिक पांड्या! तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड संग डांस करना पड़ा भारी, शिकायत दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'मैं भी धोनी की तरह फिनिशर हूं', मुकुल चौधरी ने सुनाई अपने पिता के त्याग की कहानी; जानें क्या कुछ कहा
'मैं भी धोनी की तरह फिनिशर हूं', मुकुल चौधरी ने सुनाई अपने पिता के त्याग की कहानी; जानें क्या कुछ कहा
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी ने जिस बल्ले से गेंदबाजों की जमकर की कुटाई, वो किसको देने का किया वादा, कहा- 'IPL के बाद आपका'
वैभव सूर्यवंशी ने जिस बल्ले से गेंदबाजों की जमकर की कुटाई, वो किसको देने का किया वादा, कहा- 'IPL के बाद आपका'
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन; BCCI अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन; BCCI अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
Advertisement

वीडियोज

Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump
Iran US-Israel Ceasefire: ईरान vs इजरायल...सीजफायर को Netanyahu तोड़ने पर क्यों तुले? | Trump
Sandeep Chaudhary : SIR में हेरा-फेरी...TMC के साथ खेला? | Derek O'Brien |TMC Vs ECI | BJP | Bengal
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच कब तक चलेगा सीजफायर? ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने बता दिया
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच कब तक चलेगा सीजफायर? ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने बता दिया
राज्यसभा सांसद का शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'पहले हम...'
राज्यसभा सांसद का शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'पहले हम...'
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
Explained: सरप्राइज नेता चुनकर खेला करेगी BJP! बिहार CM की रेस में सम्राट, मंगल पांडे समेत 5 बड़े नामों का क्या होगा?
सरप्राइज नेता चुनकर खेला करेगी BJP! बिहार CM की रेस में 5 बड़े नामों का क्या होगा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ जल्द आ रही Mahindra Scorpio N 2026, जानें कब तक होगी लॉन्च?
दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ जल्द आ रही Mahindra Scorpio N 2026, जानें कब तक होगी लॉन्च?
Embed widget